1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2019: चेन्नई सुपरकिंग्स ने शुरू की तैयारी, 140 सेकेंड में देखिए धोनी की दमदार प्रैक्टिस

IPL 2019: चेन्नई सुपरकिंग्स ने शुरू की तैयारी, 140 सेकेंड में देखिए धोनी की दमदार प्रैक्टिस

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 17, 2019 01:40 pm IST,  Updated : Mar 17, 2019 01:40 pm IST

धोनी शुक्रवार रात को यहां पहुंचे और टीम के साथ जुड़ गये। उन्हें मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग और बल्लेबाजी कोच माइक हसी से चर्चा करते देखा गया।

IPL 2019: चेन्नई सुपरकिंग्स ने शुरू की तैयारी, 140 सेकेंड में देखिए धोनी की दमदार प्रैक्टिस- India TV Hindi
IPL 2019: चेन्नई सुपरकिंग्स ने शुरू की तैयारी, 140 सेकेंड में देखिए धोनी की दमदार प्रैक्टिस Image Source : TWITTER: @CHENNAIIPL

चेन्नई। महेन्द्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सत्र के लिए शनिवार से यहां के एम.ए चिदंबरम स्टेडियम में तैयारियां शुरू की। पिछले साल टीम को तीसरी बार चैम्पियन बनाने वाले कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने अंबाती रायुडू और केदार जाधव के साथ अभ्यास किया, जो हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला खेलने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे।

धोनी शुक्रवार रात को यहां पहुंचे और टीम के साथ जुड़ गये। उन्हें मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग और बल्लेबाजी कोच माइक हसी से चर्चा करते देखा गया। फ्लेमिंग और हसी की देखरेख में धोनी, रायुडू, जाधव, सुरेश रैना और अन्य बल्लेबाज नेट पर अभ्यास करते देखे गये। हसी ने उम्मीद जतायी कि टीम पिछले साल की सफलता को फिर से दोहराने में सफल रहेगी। 

उन्होंने कहा, ‘‘चेन्नई सुपरकिंग्स जैसी टीम के साथ हमेशा अपेक्षाएं होती हैं लेकिन मुझे लगता है कि हम पिछले सत्र से काफी प्रेरणा ले सकते हैं।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल