1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. VIDEO: पंत के रन आउट होने पर फैंस हुए गुस्सा, कोहली को जमकर कोसा

VIDEO: पंत के रन आउट होने पर फैंस हुए गुस्सा, कोहली को जमकर कोसा

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 16, 2021 08:27 pm IST,  Updated : Mar 16, 2021 08:27 pm IST

भारत और इंग्लैंड के बीच अहमदाबाद में खेले जा रहे तीसरे T20I मुकाबले में ऋषभ पंत दुर्भाग्यशाली रहे और महज 23 रन के निजी स्कोर पर रन आउट होकर पवेलियन लौट गए।

VIDEO: पंत के रन आउट होने...- India TV Hindi
VIDEO: पंत के रन आउट होने पर फैंस हुए गुस्सा, कोहली को जमकर कोसा Image Source : BCCI.TV

भारत और इंग्लैंड के बीच अहमदाबाद में खेले जा रहे तीसरे T20I मुकाबले में ऋषभ पंत दुर्भाग्यशाली रहे और महज 23 रन के निजी स्कोर पर रन आउट होकर पवेलियन लौट गए। पंत ऐसे समय में रन आउट हुए जब भारतीय पारी शुरुआती झटकों से उबरने के बाद बड़े स्कोर की ओर बढ़ रही थी। पंत के इस तरह आउट होने के बाद दूसरी तरफ क्रीज पर खड़े कप्तान कोहली काफी निराश नजर आए।

दरअसल, 12वें ओवर की पहली गेंद पर पंत ने ऑफ साइड में बाउंड्री की तरफ शॉट खेला और 2 रन अपने नाम किए। इस बीच बाउंड्री पर खड़े फील्डर ने गेंद को विकेटकीपर की जोस बटलर की तरफ थ्रो कर दिया। गेंद हाथ में लेने के तुंरत बाद ही बटलर ने गेंद को विकेट की तरफ फेंक दिया और ये देख कोहली तीसरे रन के लिए भाग लिये लेकिन दूसरी तरफ खड़े पंत क्रीज तक नहीं पहुंच सके और रन आउट हो गए।

पंत के इस तरह रन आउट होने के बाद क्रिकेट फैंस सोशल मीडिया पर कप्तान विराट कोहली को जमकर कोस रहे हैं और मजेदार ट्वीट व मीम्स शेयर कर रहे हैं।

 

 

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल