1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. VIDEO: लाइव प्रोग्राम के दौरान वसीम अकरम पर हुआ हमला

VIDEO: लाइव प्रोग्राम के दौरान वसीम अकरम पर हुआ हमला

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 28, 2016 12:50 pm IST,  Updated : Mar 28, 2016 02:23 pm IST

टीम इंडिया और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच हुए रोमांचक मुकाबले के दौरान एक टीवी न्यूज चैनल पर बड़ी अजीबोगरीब घटना हुई। दरअसल, रविवार रात भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए मुकाबले में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हराकर धमकादेरा तरीके से सेमीफाइनल में अपन

wasim akram- India TV Hindi
wasim akram

नई दिल्ली: टीम इंडिया और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच हुए रोमांचक मुकाबले के दौरान एक टीवी न्यूज चैनल पर बड़ी अजीबोगरीब घटना हुई। दरअसल, रविवार रात भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए मुकाबले में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हराकर धमकादेरा तरीके से सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की जिसके बाद एक बड़े टीवी चैनल के शो के पाकिस्तान के पूर्व तेज़ गेंदबाज़ी वसीम अकरम पर हमला हो गया।

मोहाली में ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया की बड़ी जीत के बाद पूरा देश जश्‍न में डूबा था। देश के बाकी सभी न्‍यूज चैनलों की तरह इस टीवी न्यूज चैनल पर भी विराट कोहली के बारे में चर्चा चल रहा थी। एंकर ने सवाल पूछा कोहली के बारे में और अकरम उनकी तारीफ में कसीदे पढ़ रहे थे, तभी कुछ ऐसा हुआ, जिसे देखकर सभी हैरान रह गए। वसीम अकरम मुंबई में बैठकर जिस कैमरे के सामने लाइव चैट कर रहे थे, उसी कैमरे में एक शख्‍स ठीक अकरम के सामने आकर खड़ा हो गया। वह कह रहा था, चलो बस हो गया। उसके आते ही अकरम अपनी सीट से खड़े हुए और फिर कैमरा ऑफ हो गया।

एंकर ने कहा, 'अरे, अरे'। उन्‍होंने दुआ की कि वसीम अकरम ठीक-ठीक हों। बाद में एंकर ने चैनल पर जानकारी दी कि वसीम अकरम बिल्‍कुल ठीक हैं, कुछ फैंस और लोकल आ गए थे, जिसकी वजह से वह आगे बात नहीं कर सके, लेकिन सवाल अब भी बना हुआ कि फैंस ऐसा क्‍यों करेंगे? उस वक्‍त ऐसा हो गया, जिसके बारे में अभी तक वसीम अकरम ने अभी तक विस्‍तार से नहीं बताया है और चैनल पर इसकी पूरी कहानी बताई गई है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल