1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रोड सेफ्टी सीरीज जीतने के बाद युवराज सिंह का बाहुबली अंदाज में हुआ स्वागत, देखें VIDEO

रोड सेफ्टी सीरीज जीतने के बाद युवराज सिंह का बाहुबली अंदाज में हुआ स्वागत, देखें VIDEO

 Reported By: IANS
 Published : Mar 22, 2021 10:12 pm IST,  Updated : Mar 22, 2021 10:12 pm IST

भारतीय आलराउंडर युवराज सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह पैर पर सॉफ्ट प्लास्टर लगाए डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।

रोड सेफ्टी सीरीज...- India TV Hindi
रोड सेफ्टी सीरीज जीतने के बाद युवराज सिंह का बाहुबली अंदाज में हुआ स्वागत, देखें VIDEO Image Source : ROAD SAFETY WORLD SERIES

रायपुर| रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज टी20 टूर्नामेंट के फाइनल में 60 रन की विस्फोटक पारी खेलकर इंडिया लेजेंडस को श्रीलंका लेजेंडस के खिलाफ चैंपियन बनाने में अहम योगदान देने वाले पूर्व भारतीय आलराउंडर युवराज सिंह ने खिताबी जीत के बाद अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह पैर पर सॉफ्ट प्लास्टर लगाए डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।

इंडिया लेजेंड्स ने अपने बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर रविवार को यहां रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए फाइनल में श्रीलंका लेजेंड्स को 14 रन से हराकर रोड सेफ्टी वल्र्ड सीरीज टी20 टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया।

4 गगनचुम्बी छक्कों के साथ युवराज सिंह ने तूफानी पारी से इंडिया लीजेंड्स को बनाया चैम्पियन, देखें Video

जीत के बाद इंडिया लेजेंडस की टीम मेफेयर होटल एंड रेजार्ट पहुंची, जहां युवराज को होटल के स्टाफ ने गॉर्ड आफ ऑनर दिया। इस दौरान युवराज डांस करते हुए नजर आए। वीडियो के बैकग्राउंड में बाहुबली फिल्म का गाना बज रहा है और युवी इस गाने पर थिरकते नजर आ रहे हैं। युवराज ने कैप्शन के साथ लिखा, " ब्रोकन बाहुबली।"

फाइनल मैच में इंडिया लेजेंड्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 181 रन का स्कोर बनाया और फिर श्रीलंका लेजेंड्स को निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 167 रन पर रोक दिया। युवराज ने 41 गेंदों पर 60 रन की अहम पारी खेली।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल