1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वीरेंद्र सहवाग ने इस टीम को बताया 2019 क्रिकेट वर्ल्ड कप का प्रबल दावेदार

वीरेंद्र सहवाग ने इस टीम को बताया 2019 क्रिकेट वर्ल्ड कप का प्रबल दावेदार

 Edited By: IANS
 Published : Apr 21, 2018 06:46 pm IST,  Updated : Apr 21, 2018 06:46 pm IST

सहवाग 2007 में टी-20 विश्वकप जीतने वाली भारतीय टीम के भी सदस्य रह चुके हैं। 

वीरेंद्र सहवाग- India TV Hindi
वीरेंद्र सहवाग

कोलकाता: पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज और 2011 विश्वकप विजेता टीम के सदस्य रहे वीरेंद्र सहवाग ने भारतीय क्रिकेट टीम को 2019 विश्वकप का प्रबल दावेदार बताया है। 

आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब के मेंटर सहवाग ने विराट कोहली की कप्तानी वाली भारतीय टीम की तारीफ करते हुए कहा," टीम के अंदर भारत के बाहर भी टेस्ट सीरीज जीतने की क्षमता है। यदि हम पहला सत्र अच्छा खेलें तो हम पहला और दूसरा टेस्ट जीत सकते हैं।" 

सहवाग 2007 में टी-20 विश्वकप जीतने वाली भारतीय टीम के भी सदस्य रह चुके हैं। उन्होंने कहा,"मुझे लगता है कि 2007 का विश्वकप काफी अच्छा था। हमने युवा टीम और नए कप्तान के मार्गदर्शन में जीता था। किसी को हमारी जीत की उम्मीद नहीं थी।" 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल