1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वेस्टइंडीज ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के लिए किया टीम का ऐलान, होल्डर हुए बाहर

वेस्टइंडीज ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के लिए किया टीम का ऐलान, होल्डर हुए बाहर

 Reported By: Bhasha
 Published : Jun 05, 2021 11:52 am IST,  Updated : Jun 05, 2021 11:52 am IST

अंतिम 13 सदस्यीय टीम का चयन सोमवार को किया जायेगा । चयन समिति ने यह भी बताया कि तेज गेंदबाज चेमार होल्डर चोट के कारण चयन के लिये उपलब्ध नहीं हैं।

West Indies announced the squad for the series against South Africa- India TV Hindi
West Indies announced the squad for the series against South Africa Image Source : @WINDIESCRICKET

ग्रोस आइलेट (सेंट लूसिया)। त्रिनिदाद और टोबैगो के युवा तेज गेंदबाज जेडन सील्स को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ गुरूवार से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला के लिये वेस्टइंडीज की 17 सदस्यीय प्रारंभिक टीम में चुना गया है। अंतिम 13 सदस्यीय टीम का चयन सोमवार को किया जायेगा । चयन समिति ने यह भी बताया कि तेज गेंदबाज चेमार होल्डर चोट के कारण चयन के लिये उपलब्ध नहीं हैं।

क्रिकेट वेस्टइंडीज ने एक विज्ञप्ति में कहा ,‘‘तेज गेंदबाज चेमार होल्डर चोट के कारण नहीं खेल सकेंगे । उन्नीस वर्ष के तेज गेंदबाज जेडन सील्स को पहली बार टेस्ट श्रृंखला के लिये प्रारंभिक टीम में जगह मिली है।’’

सील्स ने अभी तक सिर्फ दस पेशेवर मैच , एक प्रथम श्रेणी मैच, तीन लिस्ट ए मैच और छह टी20 मैच खेले हैं । दो टेस्ट 10 से 14 जून और 18 से 22 जून तक खेले जायेंगे।

टीम : क्रेग ब्रेथवेट (कप्तान), जर्मेइन ब्लैकवुड, क्रुमाह बोनेर, डेरेन ब्रावो, रोस्टन चेस, रहकीम कॉर्नवाल, जोशुआ डा सिल्वा, शेनोन गैब्रियल, जहमार हैमिल्टन, जासन होल्डर, शाइ होप, अलजारी जोसेफ, काइल मायेर्स, कीरान पॉवेल, केमार रोच, जेडन सील्स, जोमेल वारिकन। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल