1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पीएनजी पर वेस्टइंडीज की जीत में चमके ब्रेथवेट

पीएनजी पर वेस्टइंडीज की जीत में चमके ब्रेथवेट

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 08, 2018 08:06 pm IST,  Updated : Mar 08, 2018 08:06 pm IST

रफनमौला कार्लोस ब्रेथवेट के पांच विकेट और कप्तान जेसन होल्डर के नाबाद 99 रन की पारी के बूते वेस्टइंडीज ने आज यहां आईसीसी क्रिकेट विश्व कप क्वालीफायर एकदिवसीय मुकाबले में पपुआ न्यू गिनी (पीएनजी) को छह विकेट से हरा दिया.

carlos brathwaite- India TV Hindi
carlos brathwaite

हरारे: हरफनमौला कार्लोस ब्रेथवेट के पांच विकेट और कप्तान जेसन होल्डर के नाबाद 99 रन की पारी के बूते वेस्टइंडीज ने आज यहां आईसीसी क्रिकेट विश्व कप क्वालीफायर एकदिवसीय मुकाबले में पपुआ न्यू गिनी (पीएनजी) को छह विकेट से हराकर दो अंक हासिल किए। 

टास जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए पीएनजी की टीम 42.4 ओवर में 200 रन पर आल आउट हो गयी। कप्तान असद वाला ने सर्वाधिक 57 रन का योगदान दिया। वेस्टइंडीज के लिए ब्रेथवेट ने 10 ओवर में 27 रन देकर पांच विकेट झटके। छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की शुरूआत अच्छी नहीं रहीं और 58 रन तक उसके चार बल्लेबाज पवेलियन लौट गये। होल्डर ने विकेटकीपर बल्लेबाज शाई होप (नाबाद 49) के साथ मिलकर नाबाद 143 रन की साझेदारी कर 43 ओवर में टीम को लक्ष्य तक पहुंचा दिया। होल्डर ने 101 गेंद की पारी में चार छक्के और नौ चौके लगाए। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल