1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कार दुर्घटना में चोटिल हुए वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज ओशाने थॉमस

कार दुर्घटना में चोटिल हुए वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज ओशाने थॉमस

 Reported By: IANS
 Published : Feb 18, 2020 06:27 pm IST,  Updated : Feb 18, 2020 06:27 pm IST

थॉमस के एजेंट ने कहा कि जमैका के इस तेज गेंदबाज को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है और वह इस समय घर पर आराम कर रहे हैं।

Oshane Thomas- India TV Hindi
Oshane Thomas Image Source : GETTY IMAGES

किंग्सटन| वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज ओशाने थॉमस बीते रविवार को एक कार दुर्घटना में चोटिल हो गए। वेस्टइंडीज प्लेयर्स एसोसिएशन (डब्ल्यूआईपीए) द्वारा जारी किए गए बयान के मुताबिक, थॉमस सेंट कैथरीन में ओल्ड हार्बर पर हाइवे 2000 के पास दो वाहनों की टक्कर में दुर्घटना का शिकार हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया।

थॉमस के एजेंट ने कहा कि जमैका के इस तेज गेंदबाज को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है और वह इस समय घर पर आराम कर रहे हैं।

थॉमस ने विंडीज के लिए आखिरी वनडे आयरलैंड के खिलाफ पिछले महीने खेला था। वह मार्च में शुरू हो रही इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते दिखाई देंगे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल