1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. तीसरे टेस्ट में लड़खड़ाया वेस्टइंडीज, इंग्लैंड जीत के करीब

तीसरे टेस्ट में लड़खड़ाया वेस्टइंडीज, इंग्लैंड जीत के करीब

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Feb 13, 2019 08:37 am IST,  Updated : Feb 13, 2019 08:37 am IST

तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने वेस्टइंडीज के शीर्ष क्रम को हिलाकर इंग्लैंड को तीसरे और अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच के चौथे दिन बड़ी जीत की तरफ अग्रसर किया।

England Team- India TV Hindi
England Team Image Source : GETTY IMAGES

तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने वेस्टइंडीज के शीर्ष क्रम को हिलाकर इंग्लैंड को तीसरे और अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच के चौथे दिन बड़ी जीत की तरफ अग्रसर किया। वेस्टइंडीज ने 485 रन के असंभव लक्ष्य का पीछा करते हुए चौथे दिन लंच तक चार विकेट पर 35 रन बनाए हैं और वो लक्ष्य से अभी 450 रन दूर है। लंच के समय रॉस्टन चेज आठ और शिमरोन हेटमायर दो रन पर खेल रहे थे।

एंडरसन ने सात रन देकर तीन विकेट लिए हैं जबकि मार्क वुड को एक विकेट मिला है। इससे पहले इंग्लैंड ने सुबह अपनी दूसरी पारी चार विकेट पर 325 रन से आगे बढ़ाई। कप्तान जो रूट (122) के आउट होते ही उन्होंने पांच विकेट पर 361 रन पर पारी समाप्त घोषित कर दी।

उस समय बेन स्टोक्स 48 रन पर खेल रहे थे और इस तरह से वो अर्धशतक पूरा करने से चूक गए। इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 277 रन बनाकर वेस्टइंडीज को 154 रन पर आउट कर दिया था। वेस्टइंडीज पहले दोनों टेस्ट मैच जीतकर सीरीज पहले ही अपने नाम कर चुका है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल