1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. खेल के जरिए कई बेहतरीन लोगों से मिला: विराट कोहली

खेल के जरिए कई बेहतरीन लोगों से मिला: विराट कोहली

 Reported By: IANS
 Published : Oct 26, 2019 04:03 pm IST,  Updated : Oct 26, 2019 04:03 pm IST

कप्तान विराट कोहली ने शनिवार को एक पुरानी फोटो शेयर की जिसमें वह इयोन मोर्गन और दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान अब्राहम डिविलियर्स के साथ हसते हुए देखे जा सकते हैं। 

virat kohli- India TV Hindi
खेल के जरिए कई बेहतरीन लोगों से मिला: विराट कोहली Image Source : INSTAGRAM/VIRAT KOHLI

नई दिल्ली| भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने शनिवार को एक पुरानी फोटो शेयर की जिसमें वह इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन और दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान अब्राहम डिविलियर्स के साथ हसते हुए देखे जा सकते हैं। कोहली ने फोटो के जरिए यह दर्शाने की कोशिश की खेल ने उन्हें मैदान के अंदर और बाहर कई दोस्त दिए हैं।

इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए कोहली ने लिखा, "खेल के बारे में सबसे सुंदर बात यह है कि प्रतिद्वंद्विता केवल मैदान तक रहती है और सिर्फ एक मुस्कान और खुले दिमाग के साथ खिलाड़ियों के बीच सभी तनाव खत्म हो जाते हैं। मैदान पर कड़ी मेहनत करें लेकिन मैदान के बाहर हमेशा हसते रहें। खेल के माध्यम से इतने सारे अद्भुत लोगों को जानने का मौका मिला।"

कोहली की डिविलियर्स के साथ काफी गहरी दोस्ती है और दोनों खिलाड़ी लंबे समय से इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में एकसाथ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के लिए खेल रहे हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल