1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. जब धोनी की बेटी ने रणवीर सिंह को अपने जैसा चश्मा पहने देखा

जब धोनी की बेटी ने रणवीर सिंह को अपने जैसा चश्मा पहने देखा

 Reported By: IANS
 Published : Oct 07, 2019 09:33 pm IST,  Updated : Oct 07, 2019 09:33 pm IST

भारत के पूर्व क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने सोमवार को अपनी चार साल की बेटी जीवा का एक मजेदार किस्सा साझा करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा, "बच्चे इन दिनों अलग हैं।"

रनवीर सिंह और जीवा धोनी- India TV Hindi
रनवीर सिंह और जीवा धोनी

रांची। भारत के पूर्व क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने सोमवार को अपनी चार साल की बेटी जीवा का एक मजेदार किस्सा साझा करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा, "बच्चे इन दिनों अलग हैं।" धोनी ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें अभिनेता रणवीर सिंह और जीवा को एक ही जैसा चश्मा पहने हुए देखा जा सकता है। मगर इस तस्वीर से अधिक दिलचस्प जीवा की प्रतिक्रिया थी, जो धोनी ने साझा की।

जीवा ने किस तरह से प्रतिक्रिया व्यक्त की, जब उसने देखा कि रणवीर ने भी उसी तरह का चश्मा पहन रखा है। इस पर धोनी ने लिखा, "जीवा ने ऐसी प्रतिक्रिया दी कि उन्होंने मेरा चश्मा क्यों पहना हुआ है। इसके बाद वह चश्मे को खोजने के लिए ऊपर जाती है और अंत में कहती है कि मेरे चश्मे तो मेरे पास ही हैं। बच्चे इन दिनों अलग हैं। साढ़े चार साल की उम्र में तो मैं सोच भी नहीं पाता कि मेरे पास भी उन्हीं की तरह के सनग्लास हैं। अगली बार जब वह रणवीर से मिलेगी तो मुझे यकीन है कि वह कहेगी कि मेरे पास भी आपके जैसा ही चश्मा है।"

इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए रणवीर ने जीवा को 'फैशनिस्टा' (फैशन में रुचि रखने वाली) कहा।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल