1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Video: वर्षों बाद विनोद कांबली के खिलाफ खेलने उतरे सचिन तेंदुलकर, नेट पर जमकर कराई एक दूसरे को प्रैक्टिस

Video: वर्षों बाद विनोद कांबली के खिलाफ खेलने उतरे सचिन तेंदुलकर, नेट पर जमकर कराई एक दूसरे को प्रैक्टिस

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : May 11, 2019 10:24 pm IST,  Updated : May 11, 2019 10:24 pm IST

अभी हाल ही में सचिन तेंदुलकर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वे कांबली को नेट पर बॉलिंग करा रहे हैं। 

Video: वर्षों बाद विनोद कांबली के खिलाफ खेलने उतरे सचिन तेंदुलकर, नेट पर जमकर कराई एक दूसरे को प्रैक- India TV Hindi
Video: वर्षों बाद विनोद कांबली के खिलाफ खेलने उतरे सचिन तेंदुलकर, नेट पर जमकर कराई एक दूसरे को प्रैक्टिस Image Source : SACHIN_RT - TWITTER

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर और विनोद कांबली की दोस्ती के किस्से जगजाहिर हैं। दोनों खिलाड़ियों ने मुंबई के शिवाजी पार्क से शुरुआत करते हुए भारतीय टीम के लिए खेला। जहां सचिन तेंदुलकर क्रिकेट का सबसे बड़ा नाम बने तो वहीं कांबली का क्रिकेट करियर ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाया और काफी विवादों में भी रहे। लेकिन इस सबके बावजूद सचिन और कांबली का याराना कम नहीं हुआ। दोनों आज भी एक दूसरे से मिलते हैं और हंसी मजाक करते हैं। 

अभी हाल ही में सचिन तेंदुलकर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वे कांबली को नेट पर बॉलिंग करा रहे हैं। यही नहीं खुद सचिन ने भी उनकी गेंदों पर खेला। सचिन ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- “विनोद कांबली के साथ नेट पर वापसी करके काफी अच्छा लगा। इससे शिवाजी पार्क में अपने बचपन के दिनों की याद आ गई। बहुत ही कम लोगों को पता है कि हम दोनों हमेशा एक टीम में रहे और कभी एक-दूसरे के खिलाफ नहीं खेले।”

देखें वीडियो-

वीडियो में देखा जा सकता है कि सचिन, कांबली को मीडियम पेस बॉलिंग के अलावा स्पिन भी करा रहे हैं। इसके बाद सचिन कांबली की गेंदों पर कुछ कवर ड्राइव्स और स्ट्रेट ड्राइव लगाते नजर आ रहे हैं। बता दें कि सचिन की कवर ड्राइव क्रिकेट की दुनिया में सबसे खूबसूरत शॉट्स में एक कहा जाता है। वैसे सचिन के अलावा विनोद कांबली ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सचिन और अपने बेटे के साथ एक तस्वीर पोस्ट की। कांबली ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- “एक पिता, दोस्त, कोच और बल्लेबाज होने का एहसास...सब एक साथ.. सारा क्रेडिट सचिन तेंदुलकर को।”

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल