1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. जब इस इंग्लिश खिलाड़ी ने की थी विराट कोहली की एक्स गर्लफ्रेंस से बात, तो ऐसा था उनका रिएक्शन

जब इस इंग्लिश खिलाड़ी ने की थी विराट कोहली की एक्स गर्लफ्रेंस से बात, तो ऐसा था उनका रिएक्शन

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jun 15, 2020 11:29 am IST,  Updated : Jun 15, 2020 11:29 am IST

यह घटना 2012 की है जब इंग्लैंड की टीम भारत दौरे पर 4 मैच की टेस्ट सीरीज खेलने आई थी। इस सीरीज को मेहमान टीम ने 2-1 से जीता था।

When this English player spoke to Virat Kohli X girlfrie- India TV Hindi
When this English player spoke to Virat Kohli X girlfrie Image Source : AP

इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी निक कॉम्पटन ने हाल ही में खुलासा किया है कि एक बार जब उनकी टीम भारत दौरे पर आई थी तो उन्होंने विराट कोहली की एक्स गर्लफ्रेंड से बात की थी। विराट कोहली इस बात से खुश नहीं थे और उन्होंने मैदान पर कॉम्पटन को काफी कुछ सुनाया था। बता दें, यह घटना 2012 की है जब इंग्लैंड की टीम भारत दौरे पर 4 मैच की टेस्ट सीरीज खेलने आई थी। इस सीरीज को मेहमान टीम ने 2-1 से जीता था। उस समय भारतीय टीम की कमान महेंद्र सिंह धोनी के हाथों में थी।

द ऐजिस एंड स्लेजिस पोडकास्ट पर बात करते हुए कॉम्पटन ने कहा 'मुझे सीरीज के दौरान विराट कोहली से कुछ शब्द जरूर सुनने को मिले। दरअसल, मुझे लगता है कि मैं सीरीज से पहले उस समय उनकी पूर्व प्रेमिका से मिला था था जब केविन पीटरसन और युवराज सिंह मेरे साथ थे।'

उन्होंंने आगे कहा 'वहां मैंने उससे बात की और मुझे लगता है इससे विराट कोहली इस बात से खुश नहीं थे। जब मैं बैटिंग करने जाता था तो वह कुछ न कुछ कॉमेंट करते रहते थे। मानो वह यह कहना चाह रहे थे कि वह उनकी गर्लफ्रेंड है, लेकिन उसने तो उन्हें अपना पूर्व प्रेमी बताया था। आप समझ रहे हैं ना मैं मेरे कहने का मतलब क्या है?'

ये भी पढ़ें - स्टीव स्मिथ ने विराट कोहली को बताया 'सनकी', धोनी-रोहित के बारे में कही ये बात

विराट के इस गुस्से का इंग्लिश टीम फायदा उठाना चाहती थी और सीरीज के दौरान उनकी स्लेजिंग करना चाहती थी, लेकिन इंग्लैंड का यह दाव उन पर ही भारी पड़ गया और कोहली ने सीरीज के आखिरी मैच में शानदर शतक जड़ा।

कॉम्पटन ने आगे बताया यह अभी हास्यास्पद लग रहा है, लेकिन तब हमने स्लेजिंग के रूप में इसका इस्तेमाल किया था, लेकिन यह दांव उल्टा पड़ गया था। वर्ल्ड क्लास परफॉर्मर विराट ने कमबैक किया और आखिरी मैच (नागपुर में खेला गया था) में शतक जड़ा।

इस पूरे किस्से के दौरान कॉम्पटन ने विराट कोहली की उस एक्स गर्लफ्रेंड का नाम नहीं बताया। लेकिन अब पूरानी यादों को पीछे छोड़ विराट कोहली बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल