1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. World Cup 2019: जानिए पाकिस्तानी टीम में कौन है सबसे खराब डांसर और कौन बहाता है जिम में सबसे ज्यादा पसीना

World Cup 2019: जानिए पाकिस्तानी टीम में कौन है सबसे खराब डांसर और कौन बहाता है जिम में सबसे ज्यादा पसीना

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : May 29, 2019 04:58 pm IST,  Updated : May 29, 2019 04:58 pm IST

वर्ल्ड कप के अपने पहले मैच में पाकिस्तान 31 मई को वेस्टइंडीज से भिड़ेगी। इससे पहले खेले गए वर्ल्ड कप के अभ्यास मैच में पाकिस्तान को अफगानिस्तान के खिलाफ बड़े उलटफेर का सामना करना पड़ा था।

पाकिस्तान क्रिकेट टीम- India TV Hindi
पाकिस्तान क्रिकेट टीम Image Source : GETTY

पाकिस्तान क्रिकेट टीम इन दिनों इंग्लैंड में जहां उसे आईसीसी वर्ल्ड कप में हिस्सा लेना है। वर्ल्ड कप के अपने पहले मैच में पाकिस्तान 31 मई को वेस्टइंडीज से भिड़ेगी। इससे पहले खेले गए वर्ल्ड कप के अभ्यास मैच में पाकिस्तान को अफगानिस्तान के खिलाफ बड़े उलटफेर का सामना करना पड़ा था।

इस हार के बाद पाकिस्तानी टीम अपनी कमजोरियों पर कड़ी मेहनत कर रही है। इस दौरान पाक टीम फुरसत के पलों में मस्ती मजाक के मौके भी नहीं छोड़ रही है। आईसीसी ने हाल ही में अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें पाकिस्तान के हसन अली, कप्तान सरफराज अहमद और इमाम उल हक टीम के साथी खिलाड़ियों के बारे में कई बड़े खुलासे करते नजर आ रहे हैं।

इस वीडियो में तीनों खिलाड़ी टीम में मौजूद सबसे खराब डांसर और सबसे खराब रूममेट के नाम का खुलासा कर रहे हैं। जब इमाम उल हक से सबसे खराब डांसर के बारे में पूछा गया तो उन्होंने टीम के धाकड़ बल्लेबाज बाबर आजम का नाम लिया। सबसे खराब रूममेट का खिताब भी बाबर आजम को मिला।

सबसे ज्यादा सेल्फी खींचने वाले खिलाड़ी के तौर पर इमाम उल हक का नाम सामने आया। जब कप्तान सरफराज से सबसे खराब म्यूजिक सुनने वाले खिलाड़ी का नाम पूछा गया तो उन्होंने कहा- फहीम अशरफ बहुत ही बेतुके गाने सुनता है। इसके बाद जब सवाल किया गया कि जिम में सबसे ज्यादा समय कौन बिताता है तो इसके जवाब में सभी ने बैटिंग कोच ग्रांट फ्लावर का नाम लिया।

गौरतलब है कि आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 इंग्लैंड और वेल्स की संयुक्त मेजबानी 30 मई से शुरू हो रहा है। टूर्नामेंट का पहला मैच मेजबान इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाएगा। वहीं, भारत वर्ल्ड कप में अपने अभियान की शुरूआत 5 जून को साउथ अफ्रीका के खिलाफ करेगी। टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान के बीच 16 जून को जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल