1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कौन होगा ''सुपर IPL संडे'' का 'सुपर स्टार'...?

कौन होगा ''सुपर IPL संडे'' का 'सुपर स्टार'...?

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : May 28, 2016 03:13 pm IST,  Updated : May 29, 2016 07:59 am IST

आईपीएल सीज़न 9 अब अपने अंतिम चरण में पहुँच गया है। रविवार को खेले जाने वाले फाइनल मुकाबले में जहाँ एक तरफ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और सनराइज़र्स हैदराबाद होंगी।

virat kohli and david warner- India TV Hindi
virat kohli and david warner

बेंगलुरु: आईपीएल सीज़न 9 अब अपने अंतिम चरण में पहुँच गया है। रविवार को खेले जाने वाले फाइनल मुकाबले में जहाँ एक तरफ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और सनराइज़र्स हैदराबाद होंगी। वहीं यह मुकाबला दो युवा कप्तान विराट कोहली और डेविड वॉर्नर के बीच भी होगा।

जान झोंकने को तैयार रॉयल चैलेंजर्स-सनराइज़र्स...

बहरहाल खिताबी जंग के लिए दोनों ही टीमें अपना सब-कुछ झोंकने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। रॉयल चैलेंजर्स ने इस सीज़न में खेले गए अब तक 15 में से 9 मुकाबले जीते हैं जबकि सनराइज़र्स भी इस मामले में बैंगलोर की बराबरी पर है। आईपीएल के नौंवे संस्करण के लीग मुकाबलों में बैंगलोर और हैदराबाद अबतक दो बार भिड़ चुकें हैं। जिसमें दोनों ही टीमों ने एक-एक मुकाबले जीते हैं।

इस बात में कोई दो राय नहीं है कि फाइनल से पहले विराट और वॉर्नर की टीम में से बेस्ट टीम चुनना बहुत बड़ी चुनौती है।

गुजरात लायंस के जबड़े से खींच बाहर निकाला था मैच...
दोनों ही टीमें अपना पिछला मैच, गुजरात लायंस के जबड़े से निकालकर फाइनल में पहुँची हैं। जहाँ बैंगलोर-गुजरात मैच में केवल 68 रन पर 6 विकेट खोने के बाद डीविलियर्स ने जो रनबारी लायन्स के खेमे में की थी उसे कौन भूल सकता है? डीविलियर्स और अब्दुल्लाह के बीच सातवें विकेट के लिए 52 गेंदों में 91 रनों की मैच विनिंग साझेदारी हुई।

वहीं दूसरे क्वालीफायर मैच में भी वार्नर ने हैदराबाद को ऐसी ही विषम परिस्थितियों से निकालकर फाइनल में पहुँचाया। केवल 84 के स्कोर पर हैदराबाद की आधी टीम पवेलियन जा चुकी थी और 117 के स्कोर पर नमन ओझा ने भी वार्नर का साथ छोड़ दिया था। ऐसे में पूरी ज़िम्मेदारी कप्तान के कंधों पर ही आ गई थी। जिसे उन्होंने बखूबी निभाया और ताबड़तोड़ रनों की बारिश में लॉयन्स को बहा ले गए। डीविलियर्स और वार्नर दोनों ही टी-20 श्रेणी के महानतम् बल्लेबाज़ों की सूची में शामिल हैं।

आगे की स्लाइड में पढ़ें और-

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल