1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कोहली को क्यों देनी पड़ी धोनी पर सफ़ाई

कोहली को क्यों देनी पड़ी धोनी पर सफ़ाई

 Written By: Bhasha
 Published : Aug 03, 2015 07:23 am IST,  Updated : Aug 03, 2015 07:29 am IST

चेन्नई: विराट कोहली बेबाक जुबानी के लिये जाने जाते हैं। बांग्लादेश में एकदिवसीय श्रृंखला में हार के बाद विराट ने ऐसा बयान दिया था जिससे लगा कि अनके और वनडे कप्तान धोनी के बीच मतभेद

कोहली को क्यों देनी...- India TV Hindi
कोहली को क्यों देनी पड़ी धोनी पर सफ़ाई

चेन्नई: विराट कोहली बेबाक जुबानी के लिये जाने जाते हैं। बांग्लादेश में एकदिवसीय श्रृंखला में हार के बाद विराट ने ऐसा बयान दिया था जिससे लगा कि अनके और वनडे कप्तान धोनी के बीच मतभेद हैं लेकिन अब श्रीलंका रवाना होने से पहले उन्होंने स्पष्ट किया कि उनके बयान को गलत तरह से लिया गया।

कोहली ने बांग्लादेश में तीसरे वनडे की पूर्व संध्या पर कहा था कि वह टीम के रवैये से खुश नहीं हैं। उनके आलोचकों ने दावा किया कि कोहली ने ऐसा कहकर सीमित ओवरों के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व पर सवाल उठाये हैं।

लेकिन श्रीलंका रवानगी के पहले जब टीम में मनमुटाव और टीम के रवैये के बारे में उनके विचार के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, मैं इससे सहमत नहीं हूं। मैं ऐसा नहीं कह रहा था कि मैं उस तरह के रवैये से खुश नहीं हूं। मैंने कहा था कि हमने जिस तरह से हमने अपनी रणनीति पर अमल किया उससे मैं खुश नहीं हूं क्योंकि हम वैसा नहीं कर पाये जो हम चाहते थे। जब मैंने हम कहा तो उसमें मैं भी शामिल होता हूं।

क्या धोनी की जीत की भूख ख़त्म हो गई...?

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल