1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कोहली को क्यों देनी पड़ी धोनी पर सफ़ाई

कोहली को क्यों देनी पड़ी धोनी पर सफ़ाई

 Written By: Bhasha
 Published : Aug 03, 2015 07:23 am IST,  Updated : Aug 03, 2015 07:29 am IST

चेन्नई: विराट कोहली बेबाक जुबानी के लिये जाने जाते हैं। बांग्लादेश में एकदिवसीय श्रृंखला में हार के बाद विराट ने ऐसा बयान दिया था जिससे लगा कि अनके और वनडे कप्तान धोनी के बीच मतभेद

उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि इसमें बहुत बड़ा अंतर है। क्लिप काटना और नकल करके उसे चिपका देना। वास्तव में यह मेरी समझ में नहीं आता। टीम में शामिल कोई भी खिलाड़ी महसूस कर सकता है कि हम जैसा चाहते थे उस तरह से अपनी रणनीतियों पर अमल नहीं कर पाये। इसके पीछे मेरे कहने का मतलब यही था कि क्रिकेटर होने के नाते मैं जीत के प्रति बेहद जुनूनी हूं।

कोहली ने साफ किया कि उन्हें अपने बयान को तोड़ मरोड़कर पेश करना पसंद नहीं है।

उन्होंने कहा, मैं देश की तरफ से खेलते हुए अच्छा प्रदर्शन करने के प्रति जुनूनी हूं। मैंने जो कुछ कहा उसके पीछे का मंतव्य टीम को जीत में मदद करना और खिलाडि़यों को खास तरह से खेलते हुए देखना था। मैं मानता हूं कि यदि आपकी कोई रणनीति है तो आप उस पर अमल करो और यदि वह नहीं चलती तो आप कह सकते हो कि आप वह हासिल नहीं कर सकते। मैंने जो कुछ कहा उसके पीछे का मतलब यही था।

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल