1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. iPhone 18 Pro Max की नई लीक, हैंड्स-ऑन वीडियो में दिखा डिजाइन, जानें क्या बदलेगा

iPhone 18 Pro Max की नई लीक, हैंड्स-ऑन वीडियो में दिखा डिजाइन, जानें क्या बदलेगा

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Jun 15, 2026 05:32 pm IST,  Updated : Jun 15, 2026 05:32 pm IST

iPhone 18 Pro Max से जुड़ी नई लीक सामने आई है। एप्पल के इस आईफोन प्रो मॉडल का हैंड्स-ऑन वीडियो और इमेज सामने आया है। फोन की झलक के साथ-साथ कुछ फीचर्स भी लीक हुए हैं।

iPhone 18 pro max hands on video- India TV Hindi
आईफोन 18 प्रो मैक्स का हैंडस-ऑन वीडियो Image Source : INDIA TV

iPhone 18 Pro Max का नया हैंड्स-ऑन वीडियो सामने आया है, जिसमें फोन का पूरा डिजाइन रिवील हुआ है। एप्पल का यह आईफोन इस साल सितंबर में लॉन्च किया जा सकता है। यह आईफोन तीन कलर ऑप्शन में आ सकता है। इसके अलावा फोन के प्रोसेसर, डिस्प्ले और बैटरी में अपग्रेड देखने को मिलेगा। कुछ समय पहले iPhone 18 Pro का भी हैंड्स-ऑन वीडियो भी सामने आया था। साथ ही, इनके डमी यूनिट्स भी लीक हो चुके हैं।

हैंड्स-ऑन वीडियो आया सामने

iPhone 18 Pro Max का हैंड्स ऑन फोटो और वीडियो Jon Rettinger नाम के टिप्स्टर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर किया है। शेयर की गई तस्वीर में यह आईफोन डार्क चेरी, लाइट ब्लू और ब्लैक फिनिश में लॉन्च किया जा सकता है। इसके अलावा फोन में दो और कलर्स भी देखने को मिल सकते हैं। फोन के बैक का डिजाइन मल्टीपल एंगल से शेयर किया गया है।

पहले आई लीक रिपोर्ट्स की मानें तो एप्पल के अपकमिंग iPhone 18 सीरीज का डिजाइन नहीं बदलेगा। कंपनी पिछले साल लॉन्च हुई iPhone 17 सीरीज के डिजाइन को ही अपकमिंग सीरीज में भी जारी रखेगी। हालांकि, हैंड्स ऑन तस्वीर के मुकाबिक, एप्पल के अपकमिंग आईफोन में डुअल टोन डिजाइन मिल सकता है। इसके बैक पैनल में दिए गए कैमरा मॉड्यूल का टोन थोड़ा डार्क हो सकता है।

फीचर्स में बड़ा अपग्रेड

एप्पल के अपकमिंग फोन के फीचर्स की बात करें तो यह प्रो सीरीज A20 Pro Bionic चिपसेट के साथ आ सकती है। इसके अलावा फोन में नया C2 मॉडम भी दिया जा सकता है। एप्पल अपकमिंग iPhone 18 सीरीज के डायनैमिक आईलैंड में भी बदलाव कर सकता है। इसमें बड़ा आईलैंड मिल सकता है। साथ ही, बैटरी कैपेसिटी भी इंप्रूव की जाएगी। हाल में आई लीक के मुताबिक, कंपनी अमेरिकी और ग्लोबल वेरिएंट के बैटरी में अंतर रख सकती है।

कैसा होगा कैमरा?

iPhone 17 Pro सीरीज की बात करें तो एप्पल ने फोन के बैक पैनल के डिजाइन में बदलाव किया है। iPhone 11 Pro के बाद पहली बार फोन के रियर पैनल के डिजाइन में इतना बड़ा बदलाव देखने को मिला था। iPhone 18 Pro के बैक के कैमरे पैनल के डिजाइन में भी थोड़ा-बहुत बदलाव देखा जा सकता है। इसमें 48MP के तीन कैमरे दिए जा सकते हैं। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए iPhone 18 Pro में 18MP का सेंटर स्टेज कैमरा दिया जा सकता है।

यह भी पढ़ें - हैक हुआ WhatsApp अकाउंट कैसे मिलेगा वापस? डायल करें ये खास सीक्रेट कोड

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक