1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. आखिर सर जडेजा को हार्दिक पंड्या से क्या प्रॉब्लम है ?

आखिर सर जडेजा को हार्दिक पंड्या से क्या प्रॉब्लम है ?

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 26, 2016 02:25 pm IST,  Updated : Mar 26, 2016 07:52 pm IST

नयी दिल्ली: विश्वकप में बांग्लादेश के ख़िलाफ़ आख़िरी ओवर में दो विकेट लेने के बाद हाल ही में टीम में आए हार्दिक पंड्या इन दिनों शोहरत की बुलंदियों पर हैं। पंड्या न सिर्फ बॉलर हैं

hardik pandya and ravindra jadeja- India TV Hindi
hardik pandya and ravindra jadeja

नयी दिल्ली: विश्वकप में बांग्लादेश के ख़िलाफ़ आख़िरी ओवर में दो विकेट लेने के बाद हाल ही में टीम में आए हार्दिक पंड्या इन दिनों शोहरत की बुलंदियों पर हैं। पंड्या न सिर्फ बॉलर हैं बल्कि बल्लेबाज़ भी हैं और इस तरह वह ऑलराउंडर की हैसियत से टीम में रहते हैं जो हैसियत रविंद्र जडेजा की भी हुआ करती थी हालंकि पिछले कुछ महीनों से उनका बल्ला कम ही बोलता नज़र आ रहा है। आपको बता दें कि ये सारे ट्वीट्स उनके पैरोडी एकाउट्स से आ रहे हैं। उनका ऑफ़िशिय एकाउंट @imjadeja है।

 
बहरहाल हमारे समाज में लोग एक दिन में आपको पलकों पर बैठा सकते हैं और दूसरे दिन धूल भी चटा सकते हैं। इस लिहाज़ से पंड्या के सितारे बुलंदियों पर हैं क्योंकि उस ओवर की बदौलत ही टीम इंडिया अभी तक प्रतियोगिता के सेमीफ़ाइनल की दौड़ में बनी हुई है।
 
हार्दिक पंड्या को हीरो की तरह ट्रीट किया जा रहा है और इससे किसी को तकलीफ़ होना भी लाज़िमी है और ख़ासकर उस व्यक्ति के लिए जिसने 19.5 ओवर में हार्दिक पंड्या की बॉल पर मेहमुदुल्ला का शानदार कैच पकड़ा हो।
 
''लास्ट ओवर डाला तो लाइफ़ झिंगालाला….

tweet jadeja
tweet jadeja

जडेजा ने दो ट्वीट किए हैं जिसमें हार्दिक पंड्या एक लड़की के साथ नज़र आ रहे हैं। एक ट्वीट में जडेजा ने लिखा है ''लास्ट ओवर डाला तो लाइफ़ झिंगालाला, धोनी प्लीज़ अगली बार लास्ट ओवर मुझे देना।''  

tweet jadeja
tweet jadeja

 
इसी तस्वीर के साथ एक दूसरे ट्वीट में जेडाजा ने लिखा, ''क्या आपको तस्वीर में कार्बन डाइऑक्साइड नज़र आ रही है।"

मेरे कैच का कोई ज़िक्र नहीं....
 
आपको बता दें कि जडेजा ने दो दिन पहले ही एक ट्वीट करके लिखा था कि सब लोग पंड्या, बूमरा, नेहरा और धोनी की बात कर रहे हैं लेकिन मेरे कैच का कोई ज़िक्र नहीं....।

ये भी पढ़ें:

Story 1- OMG! जडेजा ने की धोनी ऐसी तारीफ़ कि सचिन का कर दिया अपमान

Story2-World T20: जानें क्यों जडेजा बांग्लादेश के ख़िलाफ़ जीत के बावजूद नाराज़ हैं

Photo Gallery: देखें कैसी गुज़रीं हार्दिक पंड्या पर अंतिम ओवर की वो छह बॉलें

Photo Gallery2: टी20 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ टीम इंडिया ने कसी कमर

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल