1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सहवाग को क्यों आशीष नेहरा से होती है जलन?

सहवाग को क्यों आशीष नेहरा से होती है जलन?

 Written By: India TV Tech Desk
 Published : Oct 13, 2017 07:38 pm IST,  Updated : Oct 13, 2017 07:38 pm IST

टीम इंडिया के पूर्व ओपनर वीरेंद्र सहवाग टीम के सबसे वरिष्ठ खिलाड़ी आशीष नेहरा के मुरीद हैं लेकिन इन तमाम चीज़ों के बावजूद सहवाग को नेहरा से जलन होती है.

Sehwag, Nehra- India TV Hindi
Sehwag, Nehra

टीम इंडिया के पूर्व ओपनर वीरेंद्र सहवाग टीम के सबसे वरिष्ठ खिलाड़ी आशीष नेहरा के मुरीद हैं. सहवाग को नेहरा की फ़िटनेस पर हैरानी होती है. उनका कहना है कि नेहरा दिन रात अपनी फ़िटनेस पर काम करते थे लेकिन इन तमाम चीज़ों के बावजूद सहवाग को नेहरा से जलन होती है.

सहवाग, दरअसल, हैदराबाद में तीसरे और अंतिम टी-20 मैच के पहले नेहरा के साथ बिताए वक़्त के अपने अनुभव को साझा कर रहे थे. उन्होंने कहा कि जब आशीष नेहरा को 1999 में सीधे टेस्ट टीम में जगह मिली तो उन लोगों को बहुत जलन हुई.

सहवाग ने कहा-'मुझे लगा कि नेहरा जी ने बड़ी अच्छी छलांग लगा दी, सीधे इंडियन चीम में पहुंच गए जबकि हम अभी अंडर-19 ही खेल रहे हैं. पहले अंडर-19, फिर रणजी और फिर दिलीप ट्रॉफ़ी में खेलने के बाद इंडियन टीम में जगह पाने के मौक़ा मिलता है लेकिन नेहरा को सीधे ही एंट्री मिल गई.'

ग़ौरतलब है कि 38 साल के नेहरा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास लेने की घो।णा कर दी है. वह 1 नवंबर को दिल्ली के फ़ीरोज़साह कोटला मैदान में न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ अंतिम मैच खेलेंगे.

नेहरा ने 17 टेस्ट में 44 और 120 वनडे में 157 विकेट लिए हैं. 26 टी-20 में उन्होंने 34 विकेट उनके नाम हैं. 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल