1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बीसीसीआई उच्च अधिकारी का बड़ा बयान, अगर सरकार चाहेगी तो वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से नहीं खेलेगा भारत

बीसीसीआई उच्च अधिकारी का बड़ा बयान, अगर सरकार चाहेगी तो वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से नहीं खेलेगा भारत

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Feb 20, 2019 02:50 pm IST,  Updated : Feb 20, 2019 02:50 pm IST

 ऐसे में बीसीसीआई के उच्च अधिकारी ने यह साफ कर दिया है कि अगर सरकार को लगता है कि वर्ल्ड कप में भारत को पाकिस्तान से मैच नहीं खेलना चाहिए तो यह मैच नहीं होगा।

India vs Pakistan- India TV Hindi
India vs Pakistan Image Source : GETTY IMAGES

पुलवामा में हुए नापाक आतंकी हमले के बाद भारत पाकिस्तान से हर तरह के रिश्तों को खत्म करना चाहता है। इसी बीच यह सवाल उठने लगे हैं कि क्या भारत वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से मैच खेलेगा या नहीं? ऐसे में बीसीसीआई के उच्च अधिकारी ने यह साफ कर दिया है कि अगर सरकार को लगता है कि वर्ल्ड कप में भारत को पाकिस्तान से मैच नहीं खेलना चाहिए तो यह मैच नहीं होगा।

बीसीसीाई के उच्च अधिकारी ने एएनआई से बात करते हुए कहा "पाकिस्तान के खिलाफ विश्व कप में भारत खेलेगा या नहीं, इसको लेकर आखिरी फैसला सरकार करेगी और भारत के इस निर्णय में आईसीसी कुछ नहीं कर सकती, अगर सरकार ये फैसला करती है कि हमें पाकिस्तान के खिलाफ नहीं खेलना है तो ये निश्चित है कि हम नहीं खेलेंगे।"

इसके आगे उन्होंने कहा "पाकिस्तान के साथ खेलने को लेकर स्थिति धीरे-धीरे साफ होगी और इसका फैसला विश्व कप से पहले ले लिया जाएगा, हम भारत सरकार के निर्णय का इंतजार कर रहे हैं और उनके फैसले के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी। हमें पता है कि अगर भारत खेलने से मना करता है तो पाकिस्तान को वॉकओवर द्वारा अंक मिल जाएंगे और अगर यही स्थिति फाइनल मैच में पैदा होती है तो भारत बिना खेले ही हार जाएगा। उन्होंने बताया कि इस बारे में बीसीसीआई ने अभी तक आईसीसी से कोई बात नहीं की है।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल