1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका और पाकिस्तान की मेजबानी करेगा विंडीज, दिखेगा क्रिकेट का ताबड़तोड़ अंदाज

ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका और पाकिस्तान की मेजबानी करेगा विंडीज, दिखेगा क्रिकेट का ताबड़तोड़ अंदाज

 Edited By: IANS
 Published : May 15, 2021 07:31 am IST,  Updated : May 15, 2021 07:31 am IST

वेस्टइंडीज सबसे पहले साउथ अफ्रीका के साथ दो टेस्ट और पांच टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी। दोनों टीमों के बीच 10 जून से पहले टेस्ट सीरीज होगी। इसके बाद 26 जून से तीन जुलाई तक टी20 सीरीज खेली जाएगी।

Windies, Australia, South Africa, Pakistan, Sports, cricket- India TV Hindi
West Indies cricket team  Image Source : TWITTER/WINDIES CRICKET

वेस्टइंडीज की टीम इस साल जून से लेकर अगस्त के बीच साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान की मेजबानी करेगा। इस दौरान विंडीज की टीम चार टेस्ट, 15 टी20 और तीन वनडे मैच खेलेगी।

वेस्टइंडीज सबसे पहले साउथ अफ्रीका के साथ दो टेस्ट और पांच टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी। दोनों टीमों के बीच 10 जून से पहले टेस्ट सीरीज होगी। इसके बाद 26 जून से तीन जुलाई तक टी20 सीरीज खेली जाएगी।

यह भी पढ़ें- राजस्थान रॉयल्स के मालिक ने कहा, आईपीएल का दोबारा आयोजन वास्तविक चुनौती

साउथ अफ्रीका के बाद विंडीज की टीम ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी करेगी। दोनों टीमों के बीच पांच टी20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी। टी20 सीरीज नौ से 16 जुलाई तक और वनडे सीरीज 20 से 24 जुलाई तक खेली जाएगी।

इसके बाद वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के बीच पांच टी20 और दो टेस्ट मैचों की सीरीज होगी। दोनों टीमों के बीच 27 जुलाई से तीन अगस्त तक पांच टी20 मैचों की सीरीज और 12 अगस्त से 20 अगस्त तक टेस्ट सीरीज खेली जाएगी।

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल