1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ENG W vs IND W : राणा और भाटिया ने भारत को हार से बचाया, इंग्लैंड को ड्रॉ पर किया मजबूर

ENG W vs IND W : राणा और भाटिया ने भारत को हार से बचाया, इंग्लैंड को ड्रॉ पर किया मजबूर

 Reported By: IANS
 Published : Jun 19, 2021 11:22 pm IST,  Updated : Jun 19, 2021 11:22 pm IST

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने काउंटी क्रिकेट ग्राउंड पर इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए एकमात्र टेस्ट मुकाबले के चौथे दिन शनिवार को मैच को ड्रॉ करा दिया।

ENG W vs IND W : राणा और भाटिया...- India TV Hindi
ENG W vs IND W : राणा और भाटिया ने भारत को हार से बचाया, इंग्लैंड को ड्रॉ पर किया मजबूर Image Source : BCCI WOMEN

ब्रिस्टल| स्नेह राणा (नाबाद 80) और तानिया भाटिया (नाबाद 44) के बीच नौवें विकेट के लिए हुई 99 रनों की अविजित साझेदारी के दम पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने यहां काउंटी क्रिकेट ग्राउंड पर इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए एकमात्र टेस्ट मुकाबले के चौथे दिन शनिवार को मैच को ड्रॉ करा दिया।

इंग्लैंड ने दूसरे दिन नौ विकेट पर 396 रन बनाकर अपनी पहली पारी घोषित की थी जबकि भारत की पहली पारी आज पहले सत्र में 231 रनों पर सिमट गई और इससे इंग्लैंड को 165 रनों की बड़ी बढ़त हासिल हुई, जिसके बाद उसने भारत को फोलोऑन खेलने पर मजबूर कर दिया। लेकिन भारतीय टीम ने फोलोऑन उतारने के बाद अच्छी खासी बढ़त भी ले ली और फिर मैच को ड्रॉ भी करा दिया।

भारतीय टीम ने अपनी दूसरी पारी में चायकाल तक आठ विकेट पर 243 रन बना लिए हैं थे और चायकाल तक लग रहा था कि भारत की हार निश्चित है। लेकिन इसके बाद आखिरी सत्र में स्नेह राणा और तानिया भाटिया ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए मैच ड्रॉ करने में कामयाब रहीं। भारतीय टीम ने आठ विकेट पर 344 रन बनाकर मैच ड्रॉ कराया।

राणा ने 154 गेंदों पर 13 चौके लगाए, जबकि भाटिया ने 88 गेंदों पर छह चौके लगाए। उनके अलावा शेफाली वर्मा ने 63, दीप्ति शर्मा ने 54, पूनत राउत ने 39, कप्तान मिताली राज ने चार, हरमनप्रीत कौर ने 8, पूजा वस्त्रकर ने 12 और शिखा पांडे ने 18 रन बनाए। इंग्लैंड की ओर से सोफी एकल्सटन ने चार, जबकि नैटली सीवर ने दो और कैथरीन ब्रंट तथा हीटर नाइट ने एक-एक विकेट लिए।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल