1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Women's T20 WC 2020: कप्तान हरमनप्रीत कौर ने खिलाड़ियों को दी गलती ना दोहराने की सलाह

Women's T20 WC 2020: कप्तान हरमनप्रीत कौर ने खिलाड़ियों को दी गलती ना दोहराने की सलाह

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Feb 27, 2020 03:15 pm IST,  Updated : Feb 27, 2020 03:25 pm IST

भारतीय टीम ने युवा बल्लेबाज शेफाली वर्मा के 46 रनों की बदौलत आठ विकेट पर 133 रन का स्कोर बनाया और फिर न्यूजीलैंड की टीम को पांच विकेट के नुकसान पर 129 रनों पर ही सीमित कर दिया।

Women's t20 world cup 2020, india women's cricket team, india vs new zealand, india womens t20 world- India TV Hindi
Harmanpreet kaur  Image Source : GETTY IMAGES

टी-20 विश्व कप में अपने विजयी अभियान को जारी रखते हुए भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। टूर्नामेंट में अपने तीसरे मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 4 रन से हराया। इस जीत के बाद टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा है कि नॉकआउट मुकाबले में टीम पिछले मैचों में की गई अपनी गलतियों को दोहराने से बचेगी।   

हरमनप्रीत ने मैच के बाद कहा, "जब आपकी टीम ऐसा प्रदर्शन कर रही होती है तो यह बहुत अच्छा एहसास होता है। हमने वही गलतियां कीं, हमें पहले 10 ओवरों में अच्छी शुरूआत मिली और हमने फिर से गति नहीं पकड़ी।"

उन्होंने कहा, "हमने मैच में अच्छी गेंदबाजी की और कुछ जगह आज हमने बहुत अच्छा नहीं किया है। अब उन क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करना है।"

भारतीय टीम ने युवा बल्लेबाज शेफाली वर्मा के 46 रनों की बदौलत आठ विकेट पर 133 रन का स्कोर बनाया और फिर न्यूजीलैंड की टीम को पांच विकेट के नुकसान पर 129 रनों पर ही सीमित कर दिया।

हरमनप्रीत ने शेफाली की तारीफ करते हुए कहा, "शेफाली हमें अच्छी शुरूआत दे रही है और मुझे उम्मीद है कि वह ऐसा करना जारी रखेगी, क्योंकि शुरुआत में तेजी से रन बनाना वास्तव में हमारे लिए महत्वपूर्ण है।"

भारतीय टीम लीग चरण में अब अपना अंतिम मैच शनिवार को श्रीलंका के साथ खेलेगी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल