1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Women’s T20 WC 2020 : साउथ अफ्रीका ने महिला टी20 विश्व कप में थाईलैंड को दी 113 रनों से करारी मात

Women’s T20 WC 2020 : साउथ अफ्रीका ने महिला टी20 विश्व कप में थाईलैंड को दी 113 रनों से करारी मात

 Edited By: Bhasha
 Published : Feb 28, 2020 03:42 pm IST,  Updated : Feb 28, 2020 03:42 pm IST

टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका ने लीजेली की 60 गेंद में 101 रन के दम पर तीन विकेट पर रिकॉर्ड 195 रन बनाने के बाद थाईलैंड की पारी को 19.1 ओवर में 82 रन पर समेट दिया। 

South Africa Women vs Thailand Women 11th Match, Group B cricket news, articles, report, SA-W vs THI- India TV Hindi
South Africa Women vs Thailand Women Image Source : TWITTER/ T20 WORLD CUP

ओपनर बल्लेबाज लीजेली ली की शतकीय पारी के बाद गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से साउथ अफ्रीका ने महिला टी20 विश्व कप के मुकाबले में थाईलैंड को 113 रन के बड़े अंतर से शिकस्त दी। टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका ने लीजेली की 60 गेंद में 101 रन के दम पर तीन विकेट पर रिकॉर्ड 195 रन बनाने के बाद थाईलैंड की पारी को 19.1 ओवर में 82 रन पर समेट दिया। 

थाईलैंड ने पारी के तीसरे ओवर में ही साउथ अफ्रीका की कप्तान डेन वैन नीकेर्क (दो) को आउट कर शुरूआती सफलता हासिल की लेकिन इसके बाद लीजेली और सुने लुस (नाबाद 61) के साथ दूसरे विकेट के लिए 131 रन जोड़े।

लीजेली ने अपनी पारी में 14 चौके और तीन छक्के लगाये। उनका एक छक्का 75 मीटर दूर जाकर गिरा। शोल ट्रयोन ने आखिरी ओवरों में 11 गेंद में दो छक्के और एक चौका की मदद से ताबड़तोड़ 24 रन की पारी खेल टीम के स्कोर को 190 के पार पहुंचाया। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी थाईलैंड ने 15 रन पर चार विकेट गंवा दिया। टीम खराब शुरूआत से उबर नहीं पायी। टीम के सिर्फ दो खिलाड़ी दहाई के आंकड़े तक पहुंच पाये। ओनिचा कामचोमफू ने 26 और चनिदा सुथिरंगु ने 13 रन का योगदान दिया। 

साउथ अफ्रीका की ओर से शबनिम इस्मालि ने आठ रन देकर तीन और सुनु लुस ने 15 रन देकर तीन विकेट लिये।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल