1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Women’s T20 WC: लेग कास्पेरेक को है भारोसा, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दमदार वापसी करेगी न्यूजीलैंड की टीम

Women’s T20 WC: लेग कास्पेरेक को है भारोसा, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दमदार वापसी करेगी न्यूजीलैंड की टीम

 Edited By: IANS
 Published : Feb 29, 2020 07:37 pm IST,  Updated : Feb 29, 2020 07:37 pm IST

न्यूजीलैंड ने शनिवार को बांग्लादेश को बेशक 17 रनों से हरा दिया, लेकिन इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम 91 रनों पर ही ढेर हो गई थी। गेंदबाजों ने हालांकि टीम को जीत दिलाई।

ICC Women's T20 World Cup 2020, New Zealand, Leigh Kasperek- India TV Hindi
ICC Women's T20 World Cup 2020 Image Source : GETTY

न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी लेग कास्पेरेक टीम की बल्लेबाजों को लेकर चिंतित नहीं हैं और उनका मानना है कि टीम अब जब अपने अगले मैच में ऑस्ट्रेलिया के सामने उतरेगी तो उनकी बल्लेबाज आगे रहकर अपने काम को अंजाम देंगी।

न्यूजीलैंड ने शनिवार को बांग्लादेश को बेशक 17 रनों से हरा दिया, लेकिन इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम 91 रनों पर ही ढेर हो गई थी। गेंदबाजों ने हालांकि टीम को जीत दिलाई।

मैच के बाद कास्पेरेक ने कहा, "मुझे नहीं लगता कि यह (बल्लेबाजी) हमारे लिए चिंता का विषय है। हां, हमारी बल्लेबाज जिस तरह से आउट हुईं उसे देखकर वह थोड़ी बहुत निराश होंगी, लेकिन अभ्यास में वो लोग गेंद को अच्छे से मार रही हैं और हम भाग्यशाली हैं कि हमारे पास विश्व की नंबर-1 और नंबर-2 बल्लेबाज हैं।"

उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि श्रीलंका और बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए मैच में एक अच्छी बात यह रही कि हमने जो लाइन पार कर ली जो करनी चाहिए थी।"

कास्पेरेक ने कहा, "आप चाहते हो कि आपके बड़े खिलाड़ी बड़े मैचों में चलें इसलिए उम्मीद है कि सोमवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले मैच में वह ऐसा कर सकेंगी।"

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल