1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Women's T20 World Cup : न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 7 विकेट से दी शिकस्त

Women's T20 World Cup : न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 7 विकेट से दी शिकस्त

 Reported By: IANS
 Published : Feb 22, 2020 09:34 pm IST,  Updated : Feb 22, 2020 09:34 pm IST

न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए श्रीलंका को सात विकेट पर 127 रन पर रोक दिया और फिर 14 गेंद शेष रहते तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

Women's T20 World Cup: New Zealand beat Sri Lanka by 7 wickets- India TV Hindi
Women's T20 World Cup: New Zealand beat Sri Lanka by 7 wickets Image Source : TWITTER : @ICC

पर्थ। न्यूजीलैंड ने यहां जारी महिला टी-20 विश्व कप के ग्रुप-ए के अपने पहले मैच में श्रीलंका को सात विकेट से हराकर टूर्नामेंट में विजयी शुरुआत की। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए श्रीलंका को सात विकेट पर 127 रन पर रोक दिया और फिर 14 गेंद शेष रहते तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

न्यूजीलैंड की ओर से कप्तान सोफी डिवाइन ने 55 गेंदों पर छह चौके और दो छक्कों की मदद से सर्वाधिक 75 रन की नाबाद पारी खेली। उनके अलावा मेदी ग्रीन ने 29, सुजी बेटस ने 13 और राकेल प्रियस्ट ने छह रन बनाए।

श्रीलंका की ओर से कविशा दिलहारी और कप्तान चमारी अटापट्टु ने एक-एक विकेट लिए।

इससे पहले, श्रीलंका की टीम सात विकेट पर 127 रन ही बना सकी। श्रीलंका के लिए कप्तान चमारी अटापट्टु ने सर्वाधिक 41, हर्षिता मादवी ने नाबाद 27, हसीनी परेरा ने 20 और अनुष्का संजीवनी ने 15 रन बनाए।

न्यूजीलैंड की ओर से हैली जेनसन ने 16 रन देकर तीन विकट चटकाए। उनके अलावा अमीला केर को दो और कप्तान डिवाइन तथा ली ताहुहु को एक-एक विकेट मिला।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल