1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Women's T20 World Cup : साउथ अफ्रीका ने इंग्लैंड को 6 विकेट से हराकर टूर्नामेंट में की विजयी शुरुआत

Women's T20 World Cup : साउथ अफ्रीका ने इंग्लैंड को 6 विकेट से हराकर टूर्नामेंट में की विजयी शुरुआत

 Edited By: IANS
 Published : Feb 23, 2020 11:35 pm IST,  Updated : Feb 23, 2020 11:35 pm IST

साउथ अफ्रीका के लिए कप्तान डेन वान निएकर्क ने 51 गेंदों पर दो चौके और इतने ही छक्के की मदद से सर्वाधिक 46 रनों की पारी खेली। इसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला। 

women's t20 world cup, england vs south africa, south africa 1st women's t20 world cup vs england- India TV Hindi
Women's T20 world cup England vs South Africa  Image Source : GETTY IMAGES

साउथ अफ्रीका ने आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप के ग्रुप-बी के अपने पहले मैच में इंग्लैंड को छह विकेट से हराकर टूर्नामेंट में विजयी शुरुआत की। साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए इंग्लैंड को आठ विकेट पर 123 रन पर रोक दिया और फिर दो गेंद शेष रहते चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। आईसीसी टी-20 विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ साउथ अफ्रीका की यह पहली जीत है।

साउथ अफ्रीका के लिए कप्तान डेन वान निएकर्क ने 51 गेंदों पर दो चौके और इतने ही छक्के की मदद से सर्वाधिक 46 रनों की पारी खेली। इसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला। 

उनके अलावा मेरिजैन कॉप ने 38, मिगनोन डु प्रीज ने नाबाद 18, क्लोए तायरोन ने 12 और लिजली ली ने चार रन बनाए।

इंग्लैंड की ओर से सोफी एक्लेस्टोन ने दो और साराह ग्लेन तथा अन्या श्रबशोले ने एक-एक विकेट अपने नाम किए।

इससे पहले, इंग्लैंड की टीम नताली शिवर के 50 रनों के बावजूद आठ विकेट पर 123 रन तक ही पहुंच सकी। एमी एलेन जोन्स ने 23 और फ्रान विल्सन ने 14 रन बनाए।

साउथ अफ्रीका की ओर से अयाबोंगा खाका ने तीन, कप्तान डेन वान निएकर्क और मेरिजैन कॉप ने दो-दो जबकि शबनम इस्माइल ने एक विकेट लिया।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल