1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ऑस्ट्रेलिया की कप्तान मैग लानिंग की मांग, कहा- महिला टेस्ट मैच होना चाहिये पांच दिन

ऑस्ट्रेलिया की कप्तान मैग लानिंग की मांग, कहा- महिला टेस्ट मैच होना चाहिये पांच दिन

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 06, 2021 01:07 pm IST,  Updated : Jul 06, 2021 01:07 pm IST

ऑस्ट्रेलिया की कप्तान मैग लानिंग का कहना है कि महिला टेस्ट पांच दिन का होना चाहिये ताकि उसके नतीजे निकल सके। 

ऑस्ट्रेलिया की कप्तान...- India TV Hindi
ऑस्ट्रेलिया की कप्तान मैग लानिंग की मांग, कहा- महिला टेस्ट मैच होना चाहिये पांच दिन  Image Source : GETTY

मेलबर्न।ऑस्ट्रेलिया की कप्तान मैग लानिंग का कहना है कि महिला टेस्ट पांच दिन का होना चाहिये ताकि उसके नतीजे निकल सके। उन्होंने भारत और इंग्लैंड के बीच बारिश के कारण ड्रॉ रहे मैच का उदाहरण दिया । यहां मीडिया से बातचीत में लानिंग ने कहा कि महिला क्रिकेट में चार दिवसीय टेस्ट होने के कारण नतीजे की संभावना कम हो जाती है। उन्होंने कहा ,‘‘ पांच दिन का टेस्ट कराना बेहतर होगा ।भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट में हमने देखा कि बारिश के कारण परिणाम नहीं निकल सका ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ मुझे लगता है कि पांच दिन के टेस्ट से अधिक नतीजे निकल सकेंगे और टीमें अच्छा प्रदर्शन करने के लिये प्रेरित होंगी ।’’ लानिंग ने कहा कि भारतीय महिला टीम के विदेश में खेलने से महिला क्रिकेट का प्रचार हो रहा है । उन्होंने उम्मीद जताई कि भारत और आस्ट्रेलिया की टीमें आगामी श्रृंखला (एक टेस्ट मैच) के बाद भी नियमित तौर एक-दूसरे के खिलाफ खेलेंगी।

भारतीय टीम इस समय इंग्लैंड दौरे पर है । इसके बाद सितंबर में आस्ट्रेलिया दौरे पर तीन वनडे, तीन टी20 और एक टेस्ट खेलेगी । लानिंग ने कहा ,‘‘ यह अच्छी बात है कि भारत टेस्ट खेलने को तैयार हो गया । यही खेल को आगे ले जाने का तरीका है । इससे दोनों देशों में महिला क्रिकेट की लोकप्रियता बढेगी ।’’

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल