1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. महिला टी20 विश्व कप से और लोकप्रिय होगा खेल : हरमनप्रीत कौर

महिला टी20 विश्व कप से और लोकप्रिय होगा खेल : हरमनप्रीत कौर

 Edited By: Bhasha
 Published : Feb 07, 2020 05:14 pm IST,  Updated : Feb 07, 2020 05:14 pm IST

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर का मानना है कि टी-20 विश्व कप से इस खेल की लोकप्रियता और अधिक बढ़ेगी।

Harmanpreet Kaur, women cricket, India women cricket team, T20 World Cup- India TV Hindi
Harmanpreet Kaur Image Source : GETTY IMAGES

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा कि पिछले दो साल में टीम का प्रदर्शन लगातार बेहतर हुआ है और आगामी टी20 विश्व कप में खेल को और लोकप्रिय बनाने की क्षमता है । ऑस्ट्रेलिया में त्रिकोणीय श्रृंखला में भारत को लगातार दो पराजय का सामना करना पड़ा । अब उसे शनिवार को मेजबान के खिलाफ हर हालत में जीतना है । 

इसके बावजूद फाइनल में उसका खेलना ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच मैच के नतीजे पर निर्भर होगा । आईसीसी के लिये एक कालम में हरमनप्रीत ने लिखा कि पिछले दो साल में महिला टी20 क्रिकेट ने लंबा सफर तय किया है । 

हरमनप्रीत ने कहा ,‘‘ कुछ समय पहले तक टी20 क्रिकेट में 120 या 130 अच्छा स्कोर होता था लेकिन अब ऐसा नहीं है । टीमों का आत्मविश्वास बढा है और बड़े स्कोर बन रहे हैं ।’ 

उन्होंने कहा ,‘‘ दुनिया भर में टीमों का प्रदर्शन बेहतर हो रहा है । टी20 विश्व कप से यह और बेहतर होगा ।’’ 

टी20 विश्व कप ऑस्ट्रेलिया में 21 फरवरी से शुरू होगा । हरमनप्रीत ने कहा ,‘‘ पिछले दो साल में भारत का वनडे क्रिकेट में प्रदर्शन अच्छा रहा है लेकिन हमारी टी20 टीम जूझती नजर आई । पिछले दो साल में हमने सुधार की काफी कोशिश की है और हमारे अपने मजबूत पक्ष हैं । हमारी ताकत स्पिन गेंदबाजी है ।’’ 

 

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल