1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. World Cup 2019: अफगानिस्तान टीम के युवा बल्लेबाज इकराम ने विश्व कप में रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का ये ख़ास रिकॉर्ड

World Cup 2019: अफगानिस्तान टीम के युवा बल्लेबाज इकराम ने विश्व कप में रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का ये ख़ास रिकॉर्ड

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jul 05, 2019 09:51 am IST,  Updated : Jul 05, 2019 01:57 pm IST

इकराम अली खिल ने विश्व कप के एक मैच में सबसे कम उम्र में सबसे बड़ा स्कोर बनाने के मामले में सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को तोड़ दिया

Ikram Ali Kheel- India TV Hindi
Ikram Ali Kheel, wicketkeeper batsmen Afghanistan Image Source : GETTY IMAGE

इंग्लैंड में खेले जा रहे क्रिकेट के सबसे बड़े टूर्नामेंट में भलें ही अफगानिस्तान एक भी जीत हासिल ना कर सबसे फिसड्डी टीम साबित हुई हो मगर उसकी टीम के युवा बल्लेबाज ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 86 रनों की शानदार पारी खेलकर सबका दिल जीत लिया। इतना ही नहीं इकराम अली खिल नाम के विकेट कीपर बल्लेबाज ने अपनी पारी के साथ ही विश्व कप में कीर्तिमान रच दिया है। जिसके चलते उन्होंने दिग्गज सचिन तेंदुलकर को पीछें छोड़ दिया है।

दरअसल, इकराम अली खिल ने विश्व कप के एक मैच में सबसे कम उम्र में सबसे बड़ा स्कोर बनाने के मामले में क्रिकेट के भगवान माने जाने वाले सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। 86 रन की पारी के साथ खील ने सचिन तेंदलकर के साल 1992 वर्ल्ड कप में 18 साल 323 दिन की उम्र में न्यूजीलैंड के खिलाफ 84 रन की पारी के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। इससे कुछ ही दिन पहले सचिने ने जिम्बाब्वे के खिलाफ भी वर्ल्ड कप 1992 में 81 रन बनाए थे।  

ऐसे में 18 साल 278 दिन में इकराम अली खिल ने 86 रन वेस्टइंडीज के खिलाफ बनाकर अब इस रिकॉर्ड में सबसे उपर अपना नाम लिखवा लिया है। इसके साथ ही विश्व कप के एक मैच में 80 से अधिक का स्कोर करने वाले दुनिया के सबसे युवा विकेट कीपर बल्लेबाज भी खील बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने बांग्लादेश के मुशफिकुर रहीम को पीछें छोड़ दिया है। जिन्होंने 19 साल 246 दिन की उम्र में अर्धशतक जड़ा था।

बता दें कि इकराम अली खिल को विश्व कप 2019 के बीच में अफगानिस्तान की टीम में शामिल किया गया था जब मोहम्मद शहजाद को चोटिल होने की वजह से टीम से बाहर हो गये थे। जिसके बाद विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद शहजाद की जगह आए इकराम ने इस विश्व कप में एक-दो शानदार पारियां खेलकर टीम के कप्तान और मैनजमेंट का दिल भी जीत लिया है। ऐसे में हम उम्मीद करतें है कि खील को आगे भी अफगानिस्तान टीम से कारनामे करते देखेंगे। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल