1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. World Cup 2019: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान एलेन बार्डर का बड़ा बयान, कहा- जिसका डर था वही हुआ

World Cup 2019: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान एलेन बार्डर का बड़ा बयान, कहा- जिसका डर था वही हुआ

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 13, 2019 02:33 pm IST,  Updated : Jul 13, 2019 02:33 pm IST

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान एलेन बार्डर ने कहा है कि उन्हें हमेशा से डर था कि इंग्लैंड अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन बड़े मैच में करेगा और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व कप सेमीफाइनल में वही हुआ।

World Cup 2019: ऑस्ट्रेलिया के...- India TV Hindi
World Cup 2019: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान एलेन बार्डर का बड़ा बयान, कहा- जिसका डर था वही हुआ Image Source : GETTY IMAGES

लंदन। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान एलेन बार्डर ने कहा है कि उन्हें हमेशा से डर था कि इंग्लैंड अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन बड़े मैच में करेगा और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व कप सेमीफाइनल में वही हुआ।

उन्होंने आईसीसी के लिये अपने कॉलम में लिखा, ‘‘मेरे दिमाग में हमेशा से डर था कि इंग्लैंड बड़े स्तर पर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेगा। उन्होंने ऐसा ही किया और ऑस्ट्रेलिया कुछ नहीं कर सका।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जो तारीफ का हकदार है, उसकी तारीफ की जानी चाहिये। इंग्लैंड का प्रदर्शन शानदार था और मुझे इस तरह के प्रदर्शन की आशंका थी।’’ बार्डर ने स्वीकार किया कि इंग्लैंड ने गेंदबाजी और बल्लेबाजी में टीम की तरह शानदार प्रदर्शन किया।

उन्होंने कहा, ‘‘वे हर तरह से लाजवाब थे। पहले दस ओवर में उम्दा गेंदबाजी और फिर शानदार बल्लेबाजी। आस्ट्रेलिया दबाव में आ गया और उससे निकल ही नहीं सका।’’ बार्डर ने कहा, ‘‘लेकिन इंग्लैंड शुरू ही से खिताब का प्रबल दावेदार था। उसने भी उतार चढाव देखे लेकिन जरूरत के समय अच्छा खेले।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल