1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बेटी के अंतिम संस्कार के बाद पाकिस्तानी टीम से जुड़ने के लिए इंग्लैंड रवाना हुए आसिफ अली

बेटी के अंतिम संस्कार के बाद पाकिस्तानी टीम से जुड़ने के लिए इंग्लैंड रवाना हुए आसिफ अली

 Reported By: Bhasha
 Published : May 25, 2019 11:27 pm IST,  Updated : May 25, 2019 11:27 pm IST

पाकिस्तानी क्रिकेटर आसिफ अली अपनी बेटी के आखिरी रसूमात के बाद शनिवार को इंग्लैंड के लिये रवाना हो गये जहां वह विश्व कप के लिये टीम से जुड़ जायेंगे। 

पाकिस्तानी क्रिकेटर...- India TV Hindi
पाकिस्तानी क्रिकेटर आसिफ अली Image Source : GETTY IMAGES

कराची। पाकिस्तानी क्रिकेटर आसिफ अली अपनी बेटी के आखिरी रसूमात के बाद शनिवार को इंग्लैंड के लिये रवाना हो गये जहां वह विश्व कप के लिये टीम से जुड़ जायेंगे। आसिफ टीम के इंग्लैंड दौरे के लिये टीम में थे लेकिन पिछले रविवार को 19 महीने की बेटी दुआ फातिमा के निधन के बाद पाकिस्तान लौट आये थे। फातिमा का अमेरिका में कैंसर का इलाज चल रहा था।

फातिमा का आखिरी रसूमात गुरूवार को फैसलाबाद में पंजाब प्रांत में किया गया। आसिफ ने ट्वीट किया, ‘‘मैं दुआ फातिमा को एक योद्धा के तौर पर याद रखना चाहता हूं। वह मेरी ताकत और प्रेरणा थी। मैं आप सभी से अनुरोध करूंगा कि मेरी राजकुमारी (बेटी) की आत्मा की शांति के लिये प्रार्थना करें।’’ 

गौरतलब है कि आसिफ अली की बेटी का 20 मई को अमेरिका में कैंसर के इलाज के दौरान निधन हो गया था। 19 महीने की बेटी नूर फातिमा के निधन के वक्त आसिफ इंग्लैंड के खिलाफ 5वें वनडे में पाकिस्तान की ओर से खेल रहे थे। आसिफ ने अपनी बेटी के निधन की जानकारी ट्वीट के जरिए दी थी। भारत के पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने भी आसिफ अली की बेटी के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की थी। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल