1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. World Cup 2019: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव वॉ ने दिया बड़ा बयान, इस टीम को बताया विश्व कप का हकदार

World Cup 2019: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव वॉ ने दिया बड़ा बयान, इस टीम को बताया विश्व कप का हकदार

 Reported By: IANS
 Published : Jul 13, 2019 06:28 pm IST,  Updated : Jul 13, 2019 06:28 pm IST

इंग्लैंड को रविवार को यहां ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान पर न्यूजीलैंड के साथ आईसीसी विश्व कप-2019 का फाइनल खेलना है। 

Steve Waugh- India TV Hindi
Steve Waugh, Former Captain Australia Image Source : GETTY IMAGES

लंदन। आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव वॉ ने कहा है कि इयोन मोर्गन की कप्तानी वाली इंग्लैंड की टीम इस समय सर्वश्रेष्ठ टीम है और उसके अंदर कोई कमी नहीं है। इंग्लैंड को रविवार को यहां ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान पर न्यूजीलैंड के साथ आईसीसी विश्व कप-2019 का फाइनल खेलना है। 

अपनी कप्तानी में आस्ट्रेलिया को दो बार चैंपियन बनाने वाले वॉ ने कहा, "यह इंग्लैंड टीम बिना किसी डर के खेलती है और पेशेवर खेल में ऐसा कर पाना बहुत मुश्किल है।" 

उन्होंने कहा, "टीम में कोई कमी नहीं है। वे अच्छी फील्डिंग, अच्छी बल्लेबाजी और शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं। यह अब तक की सर्वश्रेष्ठ वनडे टीम है, जो मैंने देखी है।" 

पूर्व कप्तान ने साथ ही कहा, "हालांकि फाइनल वाले दिन उनके प्रदर्शन की परीक्षा होगी। अगर वे जीतते हैं तो ठीक हैं और अगर वे हारते हैं तो वे भी अन्य टीमों की तरह ही होंगी, लेकिन उनमें बेस्ट वनडे टीम की क्षमता है।" 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल