1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. World Cup 2019: इंग्लैंड के हाथों सेमीफाइनल में हारने के बाद ऑस्ट्रेलिया एशेज को लेकर हुई चिंतित

World Cup 2019: इंग्लैंड के हाथों सेमीफाइनल में हारने के बाद ऑस्ट्रेलिया एशेज को लेकर हुई चिंतित

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 12, 2019 11:02 am IST,  Updated : Jul 12, 2019 11:08 am IST

ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने विश्व कप सेमीफाइनल में इंग्लैंड के हाथों टीम की हार की आलोचना करते हुए चेताया है कि एशेज श्रृंखला से पहले यह बुरे संकेत हैं।

World Cup 2019: इंग्लैंड के...- India TV Hindi
World Cup 2019: इंग्लैंड के हाथों सेमीफाइनल में हारने के बाद ऑस्ट्रेलिया एशेज को लेकर हुई चिंतित Image Source : GETTY IMAGES

सिडनी। ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने विश्व कप सेमीफाइनल में इंग्लैंड के हाथों टीम की हार की आलोचना करते हुए चेताया है कि एशेज श्रृंखला से पहले यह बुरे संकेत हैं। मेजबान इंग्लैंड ने आस्ट्रेलिया को आठ विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया जहां उसका सामना न्यूजीलैंड से होगा।

‘द एज ’ के जान पीरिक ने कहा कि पांच बार की चैम्पियन टीम इस एकतरफा हार के बाद सकते में है। उन्होंने लिखा, ‘‘ऑस्ट्रेलिया का अभियान शान मार्श और ग्लेन मैक्सवेल के अभ्यास सत्र में चोटिल होने से बाधित हुआ।’’

उन्होंने कहा, ‘‘दो दिन बाद उस्मान ख्वाजा चोटिल हो गए और फिर दक्षिण अफ्रीका से अप्रत्याशित हार मिली।’’ एबीसी के क्रिकेट लेखक ज्यौफ लेमन ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया की कमजोर टीम के पास इंग्लैंड के गेंदबाजी आक्रमण का कोई जवाब नहीं था।

पिछले महीने ही पूर्व कप्तान मार्क टेलर ने चेताया था कि विश्व कप में इंग्लैंड से हारने का असर एशेज श्रृंखला में टीम के आत्मविश्वास पर पड़ेगा। ‘द आस्ट्रेलियन’ ने चेताया कि ऑस्ट्रेलिया के लिये यह चिंता का सबब है।

उन्होंने कहा, ‘‘इस हार से एशेज के लिये खतरे की घंटी बज गई है हालांकि यह सही है कि टीम ने पिछले एक साल से उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया है।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल