1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. World Cup 2019: वर्ल्ड कप के टॉप स्कोरर का बड़ा बयान, कहा- भारत को हरा सकता है बांग्लादेश

World Cup 2019: वर्ल्ड कप के टॉप स्कोरर का बड़ा बयान, कहा- भारत को हरा सकता है बांग्लादेश

 Reported By: Bhasha
 Published : Jun 25, 2019 11:33 am IST,  Updated : Jun 25, 2019 11:33 am IST

शाकिब अल हसन का मानना है कि बांग्लादेश में भारत को हराने का माद्दा है लेकिन उसे खिताब की प्रबल दावेदार को हराने के लिये अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा।

World Cup 2019: वर्ल्ड कप के टॉप...- India TV Hindi
World Cup 2019: वर्ल्ड कप के टॉप स्कोरर का बड़ा बयान, कहा- भारत को हरा सकता है बांग्लादेश Image Source : GETTY IMAGES

साउथैम्पटन। स्टार हरफनमौला शाकिब अल हसन का मानना है कि बांग्लादेश में भारत को हराने का माद्दा है लेकिन उसे खिताब की प्रबल दावेदार टीम को हराने के लिये अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा।

शाकिब ने बेहतरीन हरफनमौला प्रदर्शन करते हुए अर्धशतक जमाया और पांच विकेट लिये जिसकी मदद से बांग्लादेश ने अफगानिस्तान को 62 रन से मात दी । 

अब उसे भारत (दो जुलाई) और पाकिस्तान (पांच जुलाई) को हराना होगा ताकि सेमीफाइनल में पहुंच सके।

शाकिब ने कहा, ‘‘भारत शीर्ष टीम है और खिताब की प्रबल दावेदार है। उसे हराना आसान नहीं होगा लेकिन हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अनुभव से मदद मिलेगी। हमें भारत को हराने के लिये अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। भारत के पास विश्व स्तरीय खिलाड़ी हैं जो अपने दम पर मैच जीत सकते हैं। लेकिन मेरा मानना है कि हम उसे हरा सकते हैं।’’

बांग्लादेश के स्पिन गेंदबाजी कोच सुनील जोशी ने कहा, ‘‘हमें पता है कि वे स्पिनरों को बखूबी खेलते हैं। लेकिन हम भी स्पिन के महारथी हैं और यह अफगानिस्तान के खिलाफ साबित हो गया।’’

भारत के लिये 15 टेस्ट और 69 वनडे खेल चुके जोशी ने कहा, ‘‘हमने सीमित ओवरों के प्रारूप में दिखा दिया है कि हमारी टीम कितनी अच्छी है। हम आयरलैंड में जीते, वेस्टइंडीज को हराया और पिछले तीन साल में कई बार भारत को हराने के करीब पहुंचे।’’

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल