1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कोहली ने मैदान पर की ऐसी हरकत की आईसीसी ने लगा दी फटका और ठोंका जुर्माना

कोहली ने मैदान पर की ऐसी हरकत की आईसीसी ने लगा दी फटका और ठोंका जुर्माना

 Reported By: IANS
 Published : Jun 23, 2019 03:27 pm IST,  Updated : Jun 23, 2019 03:27 pm IST

इसके अलावा आईसीसी ने इस घटना को लेकर कोहली के खाते में एक डीमेरिट अंक जोड़ दिया है। सितम्बर 2016 में रिवाइज्ड कोड के लागू होने के बाद से कोहली की यह दूसरी गलती है।   

विराट कोहली- India TV Hindi
विराट कोहली Image Source : AP

दुबई। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को आईसीसी की आचार संहित के उल्लंघन का दोषी पाया गया है। आईसीसी के मुताबिक किसी इंटरनेशनल मैच में अनावश्यक अपील के नियम का उल्लंघन करने पर कोहली पर मैच फीस का 25 फीसदी जुर्माना लगाया गया है। आईसीसी ने रविवार को एक बयान जारी कर इसकी पुष्टि की। आईसीसी का कहना है कि कोहली को आचार संहिता के उल्लंघन का लेबल-1 का दोषी पाया गया है। कोहली शनिवार को अपनी टीम के साथ अफगानिस्तान के खिलाफ विश्व कप मुकाबला खेल रहे थे। इस मैच को भारत ने 11 रनों से जीता।

आईसीसी के बयान के मुताबिक कोहली ने अफगान पारी के 29वें ओवर में अम्पायर अलीम डार के पास जाकर आक्रामक और गलत तरीके से एलबीडब्लू की अपील की थी। कोहली ने अपनी गलती मान ली है और जुर्माना भी स्वीकार कर लिया है। इसी कारण इस मामले को लेकर आगे की सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी। 

इसके अलावा आईसीसी ने इस घटना को लेकर कोहली के खाते में एक डीमेरिट अंक जोड़ दिया है। सितम्बर 2016 में रिवाइज्ड कोड के लागू होने के बाद से कोहली की यह दूसरी गलती है। 

कोहली के खाते में अब दो डीमेरिट अंक हैं। एक अंक उन्हें जनवरी 2018 में दक्षिण अफ्रीका के साथ हुए टेस्ट मैच के दौरान मिला था।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल