1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वर्ल्ड कप 2019: मैदान पर वर्ल्ड चैंपियन बना इंग्लैंड, ट्विटर पर टीम इंडिया ने मारी बाजी, भारत-पाकिस्तान मैच ने रचा इतिहास

वर्ल्ड कप 2019: मैदान पर वर्ल्ड चैंपियन बना इंग्लैंड, ट्विटर पर टीम इंडिया ने मारी बाजी, भारत-पाकिस्तान मैच ने रचा इतिहास

 Reported By: IANS
 Published : Jul 16, 2019 07:54 pm IST,  Updated : Jul 16, 2019 07:54 pm IST

ट्वीटर पर 20 मई से लेकर 15 जुलाई तक विश्व कप को लेकर कई तरह के ट्वीट देखने को मिले। इस दौरान कुल 3.1 करोड़ ट्वीट आए। 

वर्ल्ड कप 2019: मैदान पर वर्ल्ड चैंपियन बना इंग्लैंड, ट्विटर पर टीम इंडिया ने मारी बाजी- India TV Hindi
वर्ल्ड कप 2019: मैदान पर वर्ल्ड चैंपियन बना इंग्लैंड, ट्विटर पर टीम इंडिया ने मारी बाजी Image Source : AP

नई दिल्ली। छह सप्ताह के रोमांच के बाद इंग्लैंड ने नाटकीय तरीके से न्यूजीलैंड को हरा आईसीसी विश्व कप-2019 का खिताब अपने नाम कर लिया। बीते रविवार को क्रिकेट के मक्का कहे जाने वाले लॉडर्स पर खेला गया यह मैच खेल के इतिहास में सबसे रोमांचक मुकाबलों की श्रेणी में दर्ज होगा। इंग्लैंड ने 44 साल का सूखा खत्म इयोन मोर्गन की कप्तानी में ट्रॉफी उठाई। ट्वीटर पर 20 मई से लेकर 15 जुलाई तक विश्व कप को लेकर कई तरह के ट्वीट देखने को मिले। इस दौरान कुल 3.1 करोड़ ट्वीट आए। 

2015 विश्व कप की तुलना में इस विश्व कप में ट्विट में 100 फीसदी बढ़ोत्तरी देखने को मिली, लेकिन इन सभी तमाम चर्चाओं के बीच ट्वीटर पर बादशाह बना भारत। इस विश्व कप में सबसे ज्यादा ट्वीट भारत और पाकिस्तान के मैच को लेकर आए। इस मैच में 29 लाख ट्वीट किए गए और इसी के साथ यह मैच ट्वीटर पर सबसे ज्यादा चर्चित वनडे मैच बन गया। 

इसके बाद अगर ट्वीटर पर किसी मैच की चर्चा हुई है तो वह है इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया फाइनल। तीसरे नंबर पर भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए पहले सेमीफाइनल को लेकर चर्चा हुई। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल