1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. World Cup 2019: विश्व कप में अपनी गेंदबाजी से कमाल दिखाना चाहता है ये ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज

World Cup 2019: विश्व कप में अपनी गेंदबाजी से कमाल दिखाना चाहता है ये ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज

 Reported By: Bhasha
 Published : May 22, 2019 01:33 pm IST,  Updated : May 24, 2019 04:07 pm IST

आक्रामक बल्लेबाजी के लिये मशहूर ग्लेन मैक्सवेल विश्व कप में अपनी अनियमित आफ स्पिन गेंदबाजी से आस्ट्रेलिया की जीत के सूत्रधार बनना चाहते हैं।

ग्लेन मैक्सवेल- India TV Hindi
ग्लेन मैक्सवेल Image Source : GETTY IMAGES

साउथैम्पटन। अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिये मशहूर ग्लेन मैक्सवेल विश्व कप में अपनी अनियमित आफ स्पिन गेंदबाजी से आस्ट्रेलिया की जीत के सूत्रधार बनना चाहते हैं। आरोन फिंच के कप्तान बनने के बाद से मैक्सवेल ने हर मैच में पांच ओवर औसतन डाले हैं। वहीं स्टीव स्मिथ की कप्तानी में उन्होंने औसतन 2.4 ओवर प्रति मैच डाले थे। 

उन्होंने भारत और यूएई दौरे पर तीन बार दस ओवर का कोटा भी पूरा किया। मैक्सवेल ने कहा, ‘‘मैने दुबई और भारत में कुछ ओवर गेंदबाजी की। कुछ और ओवर डालकर लय बनाये रखना चाहता था। मैने लंकाशर में काउंटी खेलते समय उसे कायम रखा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘एक अनियमित गेंदबाज के पास लय होना जरूरी है। मैं रन रोकने के लिये गेंदबाजी करता हूं। ऐसे में विरोधी टीम पर दबाव आ जाता है। मैं दूसरे गेंदबाजों के सहायक की भूमिका निभाना चाहता हूं।’’ 

मैक्सवेल ने आस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम में अपनी जगह फिर पाने के लिये आईपीएल छोड़कर काउंटी क्रिकेट खेला। उन्होंने कहा, ‘‘आईपीएल नहीं खेलना बड़ा फैसला था। लंबे समय में मैं अपनी पहचान दो बार विश्व कप जीतने वाले खिलाड़ी के रूप में बनाना चाहता हूं, अमीर खिलाड़ी के रूप में नहीं।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल