1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. World Cup 2019: वर्ल्ड कप के बीच दक्षिण अफ्रीका के लिए आई बड़ी खुशखबरी, ये तेज गेंदबाज हुआ फिट

World Cup 2019: वर्ल्ड कप के बीच दक्षिण अफ्रीका के लिए आई बड़ी खुशखबरी, ये तेज गेंदबाज हुआ फिट

 Reported By: Bhasha
 Published : Jun 18, 2019 01:11 pm IST,  Updated : Jun 18, 2019 01:12 pm IST

दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज लुंगी एंगिडी ने पुष्टि की कि वह न्यूजीलैंड के खिलाफ बुधवार को विश्व कप का मैच खेलने के लिये सौ फीसदी फिट हैं।

दक्षिण अफ्रीका के तेज...- India TV Hindi
दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज लुंगी एंगिडी ने पुष्टि की कि वह न्यूजीलैंड के खिलाफ बुधवार को विश्व कप का मैच खेलने के लिये सौ फीसदी फिट हैं।  Image Source : GETTY IMAGES

बर्मिंघम। दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज लुंगी एंगिडी ने पुष्टि की कि वह न्यूजीलैंड के खिलाफ बुधवार को विश्व कप का मैच खेलने के लिये सौ फीसदी फिट हैं। दक्षिण अफ्रीका ने विश्व कप के शुरूआती तीनों मैचों में पराजय झेली और एक मैच बारिश में धुल गया।

एंगिडी दो ही मैच खेल सके और चोट के कारण बाहर हो गए। उन्होंने क्रिकेट विश्व कप की वेबसाइट पर कहा, ‘‘यह कठिन था। चोटें आसान नहीं होती लेकिन सहयोगी स्टाफ ने मेरी काफी मदद की। यह निराशाजनक था कि मैं खेल नहीं सका।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैने आज ही फिटनेस टेस्ट पास किया और अब में मैच फिट हूं। सौ फीसदी।’’ दक्षिण अफ्रीका की टीम अभी तक सिर्फ अफगानिस्तान को हरा सकी है। एंगिडी ने कहा कि न्यूजीलैंड टीम में कुछ कमजोरियां है जिनका फायदा उठाया जा सकता है।

उन्होंने कहा, ‘‘ उनका मध्य और निचला क्रम उतना खेला नहीं है क्योंकि ज्यादातर रन शीर्षक्रम ने ही बनाये हैं। हम एक दो विकेट जल्दी लेकर उन पर दबाव बना सकते हैं।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल