1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. World Cup 2019: भारत ने न्यूजीलैंड के मिचेल सेंटनेर को ‘जरूरत से ज्यादा सम्मान’ दिया- पूर्व कप्तान श्रीकांत

World Cup 2019: भारत ने न्यूजीलैंड के मिचेल सेंटनेर को ‘जरूरत से ज्यादा सम्मान’ दिया- पूर्व कप्तान श्रीकांत

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 11, 2019 01:50 pm IST,  Updated : Jul 11, 2019 01:50 pm IST

आईसीसी विश्व कप 2019 में  न्यूजीलैंड ने भारत को 18 रन से हराकर लगातार दूसरी बार विश्व कप के फाइनल में प्रवेश किया। 

के श्रीकांत- India TV Hindi
के श्रीकांत, पूर्व भारतीय कप्तान  Image Source : GETTY IMAGE

मैनचेस्टर। पूर्व कप्तान क्रिस श्रीकांत का मानना है कि भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व कप सेमीफाइनल में बायें हाथ के स्पिनर मिशेल सेंटनेर को जरूरत से ज्यादा सम्मान दे दिया। 

न्यूजीलैंड ने भारत को 18 रन से हराकर लगातार दूसरी बार फाइनल में प्रवेश किया। 

श्रीकांत ने आईसीसी के लिये अपने कॉलम में लिखा,‘‘ मेरा मानना है कि बारिश और मैच दो दिन तक खिंचना भी हार का कारण रहा। बारिश के बाद दूसरे दिन विकेट से न्यूजीलैंड के गेंदबाजों को काफी मदद मिली।’’ 

उन्होंने कहा कि बारिश से खलल नहीं पड़ा होता तो भारत आसानी से जीत जाता। 

उन्होंने कहा,‘‘ यदि एक ही दिन में मैच होता तो भारत के लिये आसान रहता। मुझे 1983 विश्व कप याद है जब हमने पहले मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 260 रन बनाये थे।’’ 

श्रीकांत ने कहा,‘‘ मैच दूसरे दिन तक खिंचा और हमने वेस्टइंडीज को आउट करके मैच जीत लिया। दो दिन के मैच में यह सब होता है।’’ 

महेंद्र सिंह धोनी और रविंद्र जडेजा के बीच सातवें विकेट के लिये 116 रन की साझेदारी के बावजूद श्रीकांत ने कीवी गेंदबाजों की तारीफ की। 

उन्होंने कहा,‘‘ धोनी और जडेजा ने उम्मीद जगाई लेकिन न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने अपने काम को बखूबी अंजाम दिया। न्यूजीलैंड को बधाई लेकिन सेमीफाइनल रोचक था। अगर आप पहले तीन विकेट देखकर मुझसे पूछे कि यह खराब बल्लेबाजी थी या बेहतरीन गेंदबाजी तो मैं कहूंगा कि न्यूजीलैंड की गेंदबाजी शानदार थी।’’ 

श्रीकांत ने कहा ,‘‘ केएल राहुल, रोहित शर्मा और विराट कोहली लाजवाब गेंदों पर आउट हुए। न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने भारतीय बल्लेबाजी की रीढ तोड़ दी। धोनी और जडेजा खासकर जडेजा की तारीफ करनी होगी जिसने अपने दूसरे ही मैच में कमाल का प्रदर्शन किया।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल