1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. विश्व कप 2019 सेमीफाइनल: संकट में भारतीय टीम, रोहित, कोहली, राहुल के बाद दिनेश कार्तिक भी आउट

विश्व कप 2019 सेमीफाइनल: संकट में भारतीय टीम, रोहित, कोहली, राहुल के बाद दिनेश कार्तिक भी आउट

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jul 10, 2019 04:46 pm IST,  Updated : Jul 10, 2019 04:46 pm IST

रोहित, राहुल और दिनेश कार्तिक को मैट हेनरी ने और कोहली को ट्रेंट बोल्ट ने आउट किया। खबर लिखे जाने तक भारत ने 15 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 43 रन बना लिए।

विश्व कप 2019 सेमीफाइनल: संकट में भारतीय टीम, रोहित, कोहली, राहुल के बाद दिनेश कार्तिक भी आउट- India TV Hindi
विश्व कप 2019 सेमीफाइनल: संकट में भारतीय टीम, रोहित, कोहली, राहुल के बाद दिनेश कार्तिक भी आउट Image Source : GETTY

ओल्ड ट्रेफर्ड मैदान पर खेले जा रहे पहले सेमीफाइनल मैच में बुधवार को न्यूजीलैंड द्वारा दिए गए 240 रनों का पीछा करने उतरी भारत ने अपने तीन विकेट पांच रनों पर ही खो दिए हैं। भारत ने रोहित शर्मा (1), कप्तान विराट कोहली (1), लोकेश राहुल (1) और दिनेश कार्तिक (6) के विकेट खो दिए हैं। रोहित, राहुल और दिनेश कार्तिक को मैट हेनरी ने और कोहली को ट्रेंट बोल्ट ने आउट किया। खबर लिखे जाने तक भारत ने 15 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 43 रन बना लिए। ऋषक्ष पंत (32 गेंदों में 20 रन) और हार्दिक पांड्या (16 गेंदों में 9 रन) नाबाद क्रीज पर हैं। दोनों के बीच 30 गेंदों में 19 रनों की साझेदारी हो चुकी है। 

इससे पहले न्यूजीलैंड ने बुधवार को आईसीसी विश्व कप-2019 के पहले सेमीफाइनल मैच में भारत के सामने 240 रनों का लक्ष्य रखा है। यह मैच मंगलवार को खेला जाना था लेकिन बारिश के कारण पूरा नहीं हो सका था। बुधवार को मैच जब शुरू हुआ तो कीवी टीम ने कल (मंगलवार) के स्कोर 46.1 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 211 रनों के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया और 50 ओवरों में आठ विकेट खोकर 239 रन बनाए। 

न्यूजीलैंड के लिए रॉस टेलर ने सबसे ज्यादा 74 रनों की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 90 गेंदों का सामना किया और तीन चौके तथा एक छक्का लगाया। टेलर के अलावा कप्तान केन विलियम्सन ने 95 गेंदों पर छह चौकों की मदद से 67 रनों की पारी खेली। विलियम्सन कल ही आउट हो गए थे। भारत के लिए भुवनेश्वर कुमार ने तीन विकेट लिए। 

(With IANS input)

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल