1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. विश्व कप 2019, भारत बनाम न्यूजीलैंड मैच 18: कब कहां और कैसे देखें लाइव क्रिकेट मैच

विश्व कप 2019, भारत बनाम न्यूजीलैंड मैच 18: कब कहां और कैसे देखें लाइव क्रिकेट मैच

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jun 12, 2019 11:33 pm IST,  Updated : Jun 12, 2019 11:33 pm IST

आईसीसी विश्व कप-2019 में गुरुवार को दो ऐसी टीमों का मुकाबला होगा जो इस विश्व कप में अभी तक अपराजित हैं। भारत और न्यूजीलैंड ने अभी तक इस विश्व कप में जितने भी मैच खेले हैं, सभी में जीत हासिल की है। अगर, बारिश ने खलल नहीं डाला तो ट्रेंट ब्रिज मैदान पर होने वाले इस मैच में किसी एक टीम का विजयी क्रम टूटना तय है।

भारतीय टीम- India TV Hindi
भारतीय टीम Image Source : GETTY IMAGES

आईसीसी विश्व कप-2019 में गुरुवार को दो ऐसी टीमों का मुकाबला होगा जो इस विश्व कप में अभी तक अपराजित हैं। भारत और न्यूजीलैंड ने अभी तक इस विश्व कप में जितने भी मैच खेले हैं, सभी में जीत हासिल की है। अगर, बारिश ने खलल नहीं डाला तो ट्रेंट ब्रिज मैदान पर होने वाले इस मैच में किसी एक टीम का विजयी क्रम टूटना तय है। जीते के सिलसिले में एक बड़ा फर्क है। भारतीय टीम ने मजबूत टीमों को शिकस्त दी है जबकि न्यूजीलैंड की जीत अपेक्षाकृत कमजोर टीमों के खिलाफ आई है। ऐसे में न्यूजीलैंड के सामने भारत के रूप में पहली बड़ी चुनौती होगी। बारिश के कारण अभी तक इस विश्व कप में तीन मैच रद्द हो चुके हैं।

यहां जानें मैच से जुड़ी अहम जानकारियां

भारत बनाम न्यूजीलैंड विश्व कप 2019 का 18वां मैच कब खेला जाएगा?

भारत बनाम न्यूजीलैंड विश्व कप 2019 का 18वां मैच 13 जून को खेला जाएगा।

भारत बनाम न्यूजीलैंड विश्व कप 2019 का 18वां मैच  कहां खेला जाएगा?

भारत बनाम न्यूजीलैंड विश्व कप 2019 का 18वां मैच ट्रेंट ब्रिज, नॉटिंघम में खेला जायेगा।

भारत बनाम न्यूजीलैंड विश्व कप 2019 का 18वें मैच का लाइव प्रसारण भारतीय समय के मुताबिक टीवी पर कितने बजे देख सकेंगे?

भारत बनाम न्यूजीलैंड विश्व कप 2019 का 18वें मैच का लाइव प्रसारण भारतीय समय के मुताबिक दोपहर 3:00 बजे से लाइव देख सकेंगे।

भारत बनाम न्यूजीलैंड विश्व कप 2019 का 18वां मैच किस टीवी चैनल पर देख सकेंगे?

भारत बनाम न्यूजीलैंड विश्व कप 2019 का 18वां मैच आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनल्स पर देख सकते हैं। हिंदी कमेंट्री के लिए मैच स्टार स्पोर्ट्स हिंदी पर देखा जा सकता है।

भारत बनाम न्यूजीलैंड विश्व कप 2019 का 18वें मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?

भारत बनाम न्यूजीलैंड विश्व कप 2019 का 18वें मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग आप हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल