1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. World Cup 2019: बिना पत्नी व गर्लफ्रेंड्स के इंग्लैंड रवाना होगी टीम इंडिया, बीसीसीआई ने चली नई चाल

World Cup 2019: बिना पत्नी व गर्लफ्रेंड्स के इंग्लैंड रवाना होगी टीम इंडिया, बीसीसीआई ने चली नई चाल

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : May 10, 2019 02:05 pm IST,  Updated : May 10, 2019 02:05 pm IST

जानकारी के मुताबिक कप्तान कोहली ने बीसीसीआई से गुजारिश की थी कि विश्व कप के दौरान खिलाड़ियों को उनके परिवार वालों के साथ रहने की अनुमति दी जाए।

विराट कोहली और पत्नी अनुष्का शर्मा- India TV Hindi
विराट कोहली और पत्नी अनुष्का शर्मा Image Source : GETTY IMAGE

30 मई से क्रिकेट का महासंग्राम विश्वकप 2019 खेला जाना है। जिसको लेकर सभी टीमें लगभग अपना-अपना बैग पैक करके इंग्लैंड के लिए उड़ान भरने को तैयार है। इसी बीच जहां पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने खिलाडियों की पत्नी व गर्ल फ्रेंड्स को उनके साथ विश्वकप में जाने की इजाजत नहीं दी थी। वही, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) ने सिर्फ 15 दिनों के लिए पत्नियों व गर्ल फ्रेंड्स को विश्वकप में खिलाड़ियों के साथ रहने की इजाजत दी है। 

जानकारी के मुताबिक कप्तान कोहली ने बीसीसीआई से गुजारिश की थी कि विश्व कप के दौरान खिलाड़ियों को उनके परिवार वालों के साथ रहने की अनुमति दी जाए। बीसीसीआई ने उनकी इस अनुमति को मान तो लिया है। लेकिन इस बीच बीसीसीआई ने एक शर्त भी रख दी है कि विश्व कप शुरू होने के 21 दिन बाद ही कोई भी खिलाड़ी अपनी पत्नी या प्रेमिका को सिर्फ 15 दिन के लिए ही अपने साथ रख सकता है।

खेल के दौरान खिलाड़ियों का ध्यान न भटके इस वजह से बीसीसीआई ने यह शर्त रखी है। बीसीसीआई ने स्पष्ट किया है यह नियम टीम के सभी खिलाड़ियों पर भी लागू होगा। खबरों की माने तो पिछले कुछ विदेशी दौरों के दौरान बीसीसीआई को खिलाड़ियों और उनके परिवार के लिए व्यवस्था करने में दिकत्तों का सामना करना पड़ा था। इस वजह से इस बार बीसीसीआई ने शर्तो के साथ यह अनुमति दी है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल