1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. World Cup 2019: हार से निराश न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर ने बच्चों को दी सलाह, कहा- कभी खिलाड़ी मत बनना बच्चों

World Cup 2019: हार से निराश न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर ने बच्चों को दी सलाह, कहा- कभी खिलाड़ी मत बनना बच्चों

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 15, 2019 11:51 am IST,  Updated : Jul 15, 2019 11:51 am IST

विश्व कप के रोमांचक फाइनल में इंग्लैंड से हारने के बाद मायूस न्यूजीलैंड के हरफनमौला जिम्मी नीशम ने बच्चों को सलाह दी कि कभी खिलाड़ी मत बनना। 

World Cup 2019: हार से निराश...- India TV Hindi
World Cup 2019: हार से निराश न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर ने बच्चों को दी सलाह, कहा- कभी खिलाड़ी मत बनना  Image Source : GETTY IMAGES

लंदन। विश्व कप के रोमांचक फाइनल में इंग्लैंड से हारने के बाद मायूस न्यूजीलैंड के हरफनमौला जिम्मी नीशम ने बच्चों को सलाह दी कि कभी खिलाड़ी मत बनना। यह पहला विश्व कप फाइनल था जो सुपर ओवर तक खिंचा । सुपर ओवर में भी स्कोर बराबर रहने के बाद विजेता का फैसला दोनों टीमों द्वारा लगाये गए चौकों छक्कों के आधार पर हुआ।

नीशम ने ट्वीट किया, ‘‘बच्चों, खिलाड़ी मत बनना। बेकर बन जाना या कुछ और। हट्टे कट्टे होकर 60 साल की उम्र में मर जाना।’’

उन्होंने आगे लिखा, ‘‘यह दुखद है। शायद अगले दशक में कोई दिन ऐसा आयेगा जब मैं इस आखिरी आधे घंटे के बारे में नहीं सोचूंगा। बधाई हो ईसीबी क्रिकेट।’’

उन्होंने कहा,‘‘सभी प्रशंसकों को धन्यवाद। हम माफी चाहते हैं कि कप नहीं जीत सके।’’ 

गौरतलब है वर्ल्ड कप 2019 में जीम्मी नीशम ने 10 मैचों में 33 की औसत से कुल 232 रन बनाए जिसमें नाबाद 97 रन उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर रहा। इसके अलावा नीशम ने 15 विकेट भी अपने नाम किए।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल