1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. World Cup 2019: अम्बाती रायुडू के बाद महेंद्र सिंह धोनी भी ले सकते हैं संन्यास, बीसीसीआई ने दिया संकेत

World Cup 2019: अम्बाती रायुडू के बाद महेंद्र सिंह धोनी भी ले सकते हैं संन्यास, बीसीसीआई ने दिया संकेत

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jul 03, 2019 02:29 pm IST,  Updated : Jul 03, 2019 02:59 pm IST

बीसीसीआई के एक अधिकारी ने पीटीआई पर कहा, "आप कभी नहीं जानते की धोनी कब क्या कर दें, ऐसे में कयास यही लगाये जा रहे हैं की धोनी विश्व कप के बाद सन्यास ले सकते हैं।"

MS Dhoni- India TV Hindi
MS Dhoni, Player Team India Image Source : AP

मौजूदा विश्व कप के लिये अनदेखी किये जाने के बाद भारतीय मध्यक्रम बल्लेबाज अम्बाती रायुडू ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने का फैसला किया। बीसीसीआई अधिकारी ने इसका खुलासा किया। आंध्र के इस 33 साल के खिलाड़ी को ब्रिटेन में चल रहे विश्व कप के लिये अधिकारिक स्टैंडबाई सूची में रखा गया था लेकिन आल राउंडर विजय शंकर के चोटिल होने के बाद उसकी अनदेखी की गयी। जिसके चलते अम्बाती रायुडू  ने सन्यास ले लिया है। इसी बीच पीटीआई के सूत्रों से खबर आ रही है की भातरीय टीम के पूर्व कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी भी संन्यास ले सकते हैं।

बीसीसीआई के एक अधिकारी ने पीटीआई पर कहा, "आप कभी नहीं जानते की धोनी कब क्या कर दें, ऐसे में कयास यही लगाये जा रहे हैं की धोनी विश्व कप के बाद सन्यास ले सकते हैं। उन्होंने कप्तानी भी अचानक छोड़ी अब वो क्रिकेट को कभी भी अचानक अलविदा कह सकते हैं।"

आईपीएल 2019 में बल्ले से धमाल मचाने के बाद महेंद्र सिंह धोनी इंग्लैंड में होने वाले विश्व कप 2019 में कुछ ख़ास कमाल नहीं कर पा रहे हैं। उन्हें टीम इंडिया के हर एक मैच के बाद धीमी बल्लेबाजी और खलेने के अंदाज के कारण सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल होना पड़ रहा है। टीम इंडिया के लिए कभी अनहोनी को होनी कर देने वाले धोनी में अब वो बात फैंस को नजर नहीं आ रही है। इतना ही नहीं 37 साल के हो चुके धोनी पहले ही एक बयान के द्वारा कह चुके थे कि अब वो टीम इंडिया में फिनिशर के रोल को इतने अच्छे से नहीं निभा सकते हैं। वो नम्बर चार पर खेलना ज्यादा पसंद करेंगे।

हालाँकि टीम इंडिया में उनका स्थान नम्बर पांच पक्का है। कप्तान विराट कोहली हमेशा अपने बयान में धोनी जैसे महान खिलाड़ी का बचाव करते नजर आते हैं। उनका मानना है की धोनी के मैदान में होने से काफी मद्दद मिलती है और धोनी जैसा टीम में कोई भी नहीं है। 

बता दें कि धोनी भारत के एक मात्र ऐसे कप्तान हैं जिन्होंने भारत को आईसीसी की सभी तीनो चैम्पियंस ट्राफी, टी-20 विश्व कप ट्राफी और विश्व कप 2011 ट्राफी अपनी कप्तानी में जितवाई हैं। ऐसे में बढती उम्र के धोनी में जब फैंस पुराने और युवा माही को नहीं देख पातें है तो उन्हें काफी दुःख होता है। वहीं धोनी का भी बल्ला शांत चल रहा है ऐसे में उनका भी संन्यास लेना तय माना जा रहा है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल