1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. न्यूजीलैंड मीडिया ने ICC को जमकर लताड़ा, कहा- क्रिकेट विश्व कप का फाइनल और कोई विजेता नहीं

न्यूजीलैंड मीडिया ने ICC को जमकर लताड़ा, कहा- क्रिकेट विश्व कप का फाइनल और कोई विजेता नहीं

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 15, 2019 01:34 pm IST,  Updated : Jul 15, 2019 01:44 pm IST

रविवार को लाडर्स पर नाटकीय फाइनल में निर्धारित ओवरों और सुपर ओवर में स्कोर बराबर रहने के बाद चौकों छक्कों की संख्या के आधार पर वर्ल्ड कप विजेता का निर्धारण हुआ।

न्यजीलैंड की मीडिया...- India TV Hindi
न्यजीलैंड की मीडिया ने ICC को जमकर लताड़ा, कहा- क्रिकेट विश्व कप का फाइनल और कोई विजेता नहीं Image Source : GETTY IMAGES

वेलिंगटन। ‘22 नायकों के साथ क्रिकेट विश्व कप का फाइनल और कोई विजेता नहीं,’ न्यूजीलैंड के एक अखबार में सोमवार को छपा शीर्षक पूरी कहानी बयां करता है और यहां मीडिया का मानना है कि आईसीसी के अटपटे नियम के कारण उनकी टीम ‘छली’ गई है।

रविवार को लाडर्स पर नाटकीय फाइनल में निर्धारित ओवरों और सुपर ओवर में स्कोर बराबर रहने के बाद चौकों छक्कों की संख्या के आधार पर विजेता का निर्धारण हुआ।

स्टफ डॉट काम डाट न्यूजीलैंड ने लिखा, ‘‘क्रिकेट विश्व कप फाइनल: चौकों छक्कों की गिनती ने न्यूजीलैंड को जीत से महरूम किया।’’ ‘न्यूजीलैंड हेराल्ड ’ ने लिखा, ‘‘क्रिकेट विश्व कप फाइनल: 22 नायक और कोई विजेता नहीं।’’ एक अन्य कालम में लिखा,‘‘ओवरथ्रो के लिये इंग्लैंड को 6 नहीं, 5 रन मिलने चाहिये थे।’’

न्यूजीलैंड के पूर्व कोच माइक हेसन ने कहा कि विश्व कप फाइनल का फैसला सुपर ओवर के आधार पर नहीं किया जाना चाहिये था। उन्होंने अपने कालम में लिखा, ‘‘केन विलियमसन और इयोन मोर्गन दोनों को कप दिया जाना चाहिये था। इस तरह का फाइनल कोई भी टीम नहीं हारना चाहेगी। न्यूजीलैंड के कप्तान विलियमसन के हाथ में भी कप होना चाहिये था।’’ हेसन ने कहा, ‘‘नाकआउट चरण में फैसला सुपर ओवर पर हो सकता है लेकिन फाइनल में नहीं।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल