1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. World Cup 2019: विश्व कप से बाहर होने के बाद पाक कप्तान का बड़ा बयान, 'अगले स्तर तक ले जा सकता हूँ टीम को'

World Cup 2019: विश्व कप से बाहर होने के बाद पाक कप्तान का बड़ा बयान, 'अगले स्तर तक ले जा सकता हूँ टीम को'

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 07, 2019 08:25 pm IST,  Updated : Jul 07, 2019 08:25 pm IST

लंदन से लौटने के बाद प्रेस कांफ्रेंस में विकेटकीपर बल्लेबाज ने कहा कि टीम ने खराब प्रदर्शन नहीं किया और टीम नाकआउट चरण के लिये क्वालीफाई करने के करीब थी। 

सरफराज अहमद- India TV Hindi
सरफराज अहमद, कप्तान पाकिस्तान  Image Source : GETTY IMAGES

लंदन। कराची पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद टीम के विश्व कप सेमीफाइनल के लिये क्वालीफाई करने में विफल होने से न तो शर्मसार हैं और न ही अपना पद छोड़ने के इच्छुक हैं। उन्होंने रविवार को कहा कि वह अपनी युवा टीम को अगले स्तर तक ले जा सकते हैं। 

लंदन से लौटने के बाद प्रेस कांफ्रेंस में विकेटकीपर बल्लेबाज ने कहा कि टीम ने खराब प्रदर्शन नहीं किया और टीम नाकआउट चरण के लिये क्वालीफाई करने के करीब थी। 

सरफराज ने कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि हमें किसी भी चीज के लिये शर्मसार होने की जरूरत है। पहले पांच मैचों में हमारा समय मुश्किल रहा, विशेषकर भारत से हारने के बाद लेकिन जिस तरह से टीम ने वापसी की और अंतिम चार मैच जीते, उस पर मुझे गर्व है। ’’ 

उन्होंने कप्तानी से हटने के सुझाव से भी इनकार कर दिया। सरफराज ने कहा, ‘‘पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड फैसला करेगा कि कौन कप्तान होगा। लेकिन व्यक्तिगत रूप से अगर आप मुझसे पूछोगे तो मैं कहूंगा कि मैं खिलाड़ियों को अब अच्छी तरह जानता हूं। ज्यादातर खिलाड़ी युवा हैं और अगर वे विश्व कप में अपनी गलतियों से सीख लेंगे तो मैं इस टीम को अगले स्तर तक ले जा सकता हूं। विशेषकर विश्व टी20 कप को देखते हुए जो अगले साल आस्ट्रेलिया में हो रहा है।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल