1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारत के खिलाफ ‘विशेष तरीके’ से जश्न मनाने की योजना नहीं: पाकिस्तान टीम के मैनेजर

भारत के खिलाफ ‘विशेष तरीके’ से जश्न मनाने की योजना नहीं: पाकिस्तान टीम के मैनेजर

 Reported By: Bhasha
 Published : Jun 11, 2019 04:09 pm IST,  Updated : Jun 11, 2019 04:09 pm IST

अली ने उन खबरों को भी निराधार बताया जिसमें कहा गया था कि प्रधानमंत्री इमरान खान ने खिलाड़ियों मैनचेस्टर में भारत के खिलाफ मुकाबले में खिलाड़ियों को ज्यादा जश्न मनाने से मना किया है। 

भारत के खिलाफ ‘विशेष तरीके’ से जश्न मनाने की योजना नहीं: पाकिस्तान टीम के मैनेजर- India TV Hindi
भारत के खिलाफ ‘विशेष तरीके’ से जश्न मनाने की योजना नहीं: पाकिस्तान टीम के मैनेजर Image Source : GETTY IMAGES

कराची। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के मैनेजर तलत अली ने मीडिया में आयी उन रिपोर्टों को मंगलवार को खारिज किया जिसमें कहा गया था कि टीम भारत के खिलाफ विश्व कप क्रिकेट मैच में अलग तरह से जश्न मनाएगी। 

अली ने उन खबरों को भी निराधार बताया जिसमें कहा गया था कि प्रधानमंत्री इमरान खान ने खिलाड़ियों मैनचेस्टर में भारत के खिलाफ मुकाबले में खिलाड़ियों को ज्यादा जश्न मनाने से मना किया है। 

पूर्व टेस्ट खिलाड़ी अली ने कहा, ‘‘खिलाड़ियों को कोई भी निर्देश नहीं दिया गया है। खिलाड़ी लंदन के लिए रवाना होने पहले प्रधानमंत्री से मिले थे इसके बाद खिलाड़ियों से उनका कोई संपर्क नहीं हुआ है।’’ 

अली ने कहा, ‘‘हम पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से मिले निर्देशों का पालन करते हैं और हमारे लिए भारत के खिलाफ मैच किसी अन्य टीम की तरह ही है। जाहिर है कि यह बेहद महत्वपूर्ण मैच है लेकिन हम सिर्फ क्रिकेट पर ध्यान केंद्रित करते हैं और हमारे दिमाग में कोई राजनीति नहीं है।’’ पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले के बाद दोनों टीमें पहली बार एक दूसरे के आमने सामने होंगी। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल