1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. World Cup 2019; बेटी की मौत के बावजूद विश्व कप में हिस्सा लेगा ये पाकिस्तानी खिलाड़ी

World Cup 2019; बेटी की मौत के बावजूद विश्व कप में हिस्सा लेगा ये पाकिस्तानी खिलाड़ी

 Reported By: IANS
 Published : May 20, 2019 06:03 pm IST,  Updated : May 24, 2019 04:34 pm IST

विश्व कप के लिए पाकिस्तान टीम में शामिल किए गए बल्लेबाज आसिफ अली ने बेटी की मौत के बावजूद टूर्नामेंट में खेलेंगे। क्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार, आसिफ की बेटी को स्टेफ 4 कैंसर था, जिसका कि अमेरिका में इलाज चल रहा था, जहां उनकी मौत हो गई।

World Cup 2019: Pakistani players Asif Ali will take part in the World Cup despite the daughter's de- India TV Hindi
World Cup 2019: Pakistani players Asif Ali will take part in the World Cup despite the daughter's death Image Source : GETTY IMAGES
लाहौर। विश्व कप के लिए पाकिस्तान टीम में शामिल किए गए बल्लेबाज आसिफ अली ने बेटी की मौत के बावजूद टूर्नामेंट में खेलेंगे। क्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार, आसिफ की बेटी को स्टेफ 4 कैंसर था, जिसका कि अमेरिका में इलाज चल रहा था, जहां उनकी मौत हो गई। 
 
आसिफ को सोमवार को ही विश्व कप के लिए पाकिस्तान टीम में चुना गया था, लेकिन अब वह टीम को छोड़कर अमेरिका जाएंगे। आसिफ को आबिद अली के स्थान पर टीम में चुना गया है। 
 
पाकिस्तान के मुख्य चयनकर्ता इंजमाम उल हक ने सोमवार को कहा,"आबिद की जगह आसिफ को चुनना मुश्किल फैसला था। हमें मध्यक्रम में, खासकर छठे-सातवें क्रम में पावर-हिटर की जरूरत थी। आसिफ ने इंग्लैंड में ऐसी दो पारियां खेलीं। उनकी इन्हीं पारियों ने विश्व कप के लिए हमें विकल्प दे दिया।" 
 
पाकिस्तान टीम प्रबंधन अब आसिफ के अमेरिका जाने का प्रबंध करेगा। 
 
इंजमाम ने आसिफ को लेकर कहा,"आसिफ इस समय मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। उनके अमेरिका जाने के इंतजाम किए जा रहे हैं। उम्मीद है कि वे पाकिस्तान के पहले अभ्यास मैच से पहले लौट आएंगे, लेकिन अगर यदि वह उस दिन तक नहीं लौट सके, तो भी हम उनका तब तक इंतजार करेंगे, जब तक कि वे लौटकर नहीं आ जाते।" 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल